पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने पिछले दिनों जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई थी. वो आर्यन से पूरी तरह अनाया बनकर खुश हैं.
अनाया ने इंस्टा पर मिनी गेटवे की फोटो और वीडियो पोस्ट की है. मुंबई के शोर शराबे से दूर वो शांति में चिल कर रही हैं.
अनाया ने एसबी बांगड़ क्रिकेटर सेंटर को विजिट किया. यहां ग्रीनरी के बीच उन्होंने सुकून के पल बिताए.
अनाया ने गाय को चारा खिलाया. एक वीडियो में वो गाय के बछड़े को हाथ में लेकर फोटो क्लिक करा रही हैं.
अनाया ने ट्रैक्टर भी चलाया. क्रिकेट ग्राउंड पर वो चिल करती हुई दिखीं. अनाया ने नेचर के बीच खुद को रिलैक्स किया.
इंटरनेट पर अनाया की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुश हो रहे हैं. पूरी तरह लड़की बनने के बाद उनका क्रिकेट खेलने का सपना भी पूरा होने को है.
अनाया इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं. आर्यन से अनाया बनने की उनकी ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही थी. उन्हें समाज की बातें सुननी पड़ी थी.
अनाया पूरी तरह लड़की बनने के बाद अपने लुक्स के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आती हैं. उनके नए गेटअप फैंस के बीच वायरल रहते हैं.