हरियाणा की शान सपना चौधरी अपने गानों से ज्यादा आजकल पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. पति वीर साहू संग शादी में खटपट की खबरे हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने कहा था कि उन्हें पति के लिए प्यार फील नहीं होता. उनकी 6 साल की शादी की यादें धुंधली हो चुकी हैं.
Photo: Instagram @veersahuofficial
इस बीच वीर साहू ने क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट कर मीडिया पर तंज कसा. उनका इशारा सपना और उनकी शादी को लेकर उड़ रही खबरों पर था.
Photo: Instagram @veersahuofficial
इस बीच सबसे गौर करने वाली चीज हैं सपना के क्रिप्टिक पोस्ट. दबी जुबान में कहे गए सपना के कैप्शन को फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है. ब्लूट सूट में सजी धजी वो दिखीं. कैप्शन में लिखा है- मैं कलेशी औरत हूं, फिर भी पसंद हूं तो तेरी मर्जी..!
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
दूसरी एक पोस्ट में वो कहती हैं- हां, मैं बुरी हूं क्योंकि तुम्हारी घटिया सोच के सांचे में, मैं फिट नहीं बैठती.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
एक पोस्ट के कैप्शन में वो लिखती हैं- एक रिस्क ऐसा लूंगी, या तो रिस्क खत्म या मैं. इन कैप्शन के पीछे की मिस्ट्री फैंस के बीच सस्पेंस बनी हुई है.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
उधर, वीर ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर कहा- इन किश्तियों से कह दो किनारे पर आ जाए, सुनामी उठने वाली है, फिर कहेंगे डुबो दिए.
Photo: Instagram @veersahuofficial
पति-पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट्स ने फैंस को हैरान परेशान कर दिया है. शादी में तनाव की बातों पर कोई भी खुलकर नहीं बोल रहा है. बस इशारों में बातें हो रही हैं.
Photo: Instagram @veersahuofficial
सपना और वीर ने 2020 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं. पहले कपल साथ में इंस्टा पर फोटोज पोस्ट करता था. अब वे साथ में नहीं दिखते हैं.
Photo: Instagram @veersahuofficial