scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

1 लाख गायों को छप्पन भोग-हाथियों को फलों की दावत, दिल जीत लेगा अनंत अंबानी के बर्थडे का जश्न

अनंत अंबानी
  • 1/9

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. अनंत ने अपने इस खास दिन को घरवालों और दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारों संग भी सेलिब्रेट किया.
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 2/9

एक ओर जहां अनंत ने सेलेब्स को वंतारा, जामनगर में पार्टी दी. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने दान-पुण्य कर देशवासियों को अपना मुरीद बनाया. जानते हैं कितना खास रहा अनंत का ये सेलिब्रेशन...
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 3/9

अनंत अंबानी ने जयपुर के बाहरी इलाकों में रहने वाले हाथियों को खास दावत दी. गांव के 100 से ज्यादा हाथियों के लिए फलों का ग्रैंड बुफे लगाया गया.
 

Photo: Social Media

Advertisement
अनंत अंबानी
  • 4/9

तीन हाथियों ने 2.5 फीट ऊंचा केक काटा. 3000 फलों का इंतजाम किया गया, जिनमें तरबूज, सेब, केला, हरा चारा, पतीता, संतारा आदि शामिल थे.
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 5/9

हाथियों ने जमकर अनंत अंबानी की तरफ से दी गई इस दावत का मजा लिया. हाथियों के अलावा उनकी देखभाल करने वाले महावतों का भी खास ख्याल रखा गया. उन्हें जूते, कपड़े, राशन किट जैसे जरूरी सामान दिए गए. 
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 6/9

अनंत ने गौसेवा भी की. अपने जन्मदिन के अवसर को उन्होंने देशभर की 1 लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग कराया. इंटरनेट पर गायों के छप्पन भोग का आनंद लेते कई वीडियो वायरल हैं. 
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 7/9

इसके अलावा अनंत ने मंदिरों को करोड़ों का दान भी दिया. जानकारी के मुताबिक, अनंत ने केरल के गुरुवायुर मंदिर को 3 करोड़ का दान दिया है. वहीं राजाराजेश्वरम मंदिर को मरम्मत के लिए 3 करोड़ दिए.
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 8/9

हैदराबाद के 1.07 लाख सरकारी स्कूलों के बच्चों को खाना खिलाया. उन्हें स्कूल किट भी दी गई. करीबन 12-15 हजार लोगों को फ्री में खाना खिलाया गया.
 

Photo: Social Media

अनंत अंबानी
  • 9/9

अनंत ने सेवा भाव के अलावा फिल्मी सितारों को जामनगर में धमाकेदार पार्टी दी. इस जश्न में सलमान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह समेत कई सितारे शामिल हैं.
 

Photo: Instagram @beingsalmankhan

Advertisement
Advertisement
Advertisement