scorecardresearch
 

और भी खतरनाक होगी इनसान और बंदरों की जंग!

साल 2011 में प्लैनेट ऑफ द ऐप्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था, एक बार फिर से फिल्म का अगला पार्ट आ रहा है, और इस बार भी इनसान और बंदरों के बीच की यह जंग खतरनाक होने जा रही है.

Advertisement
X

साल 2011 में प्लैनेट ऑफ द ऐप्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था, एक बार फिर से फिल्म का अगला पार्ट आ रहा है, और इस बार भी इनसान और बंदरों के बीच की यह जंग खतरनाक होने जा रही है. फिल्म का सीक्वल डॉन ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स जुलाई में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म को डायरेक्टर मैट रीव्ज ने डायरेक्ट किया है और इस बार इनसान और बंदरों की जंग और मजेदार होगी. फिल्म में एंडी सर्किस, गैरी ओल्डमैन, जैसन क्लार्क और केरी रसेल हैं. फिल्म की कहानी राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स से ही आगे बढ़ती है. फिल्म में दिखाया गया है कि दस साल गुजर चुके हैं और मानव शोध से बना बंदर सीजर (एंडी सर्किस) अब लगभग 2,000 बंदरों का शक्तिशाली सरदार बन गया है. फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है और यह 3डी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement