scorecardresearch
 

एक और हॉलीवुड कपल हुआ अलग, अब ये एक्ट्रेस लेंगी तलाक

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहान्सन ने अपने जर्नलिस्ट पति रोमेन डॉरिएक से तलाक के लिए अर्जी दायर की है और अपनी बेटी की कस्टडी की मांग भी की है.

Advertisement
X
स्कारलेट जोहान्सन
स्कारलेट जोहान्सन

एक्ट्रेस स्कारलेट जोहान्सन ने अपने पति रोमेन डॉरिएक से तलाक के लिए अर्जी दायर की है. वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' के मुताबिक, 'एवेंजर्स' स्टार की अटॉर्नी जूडिथ पोल्लर ने मंगलवार को डॉरिएक के वकील हेरोल्ड मेयरसन से तलाक की अर्जी दायर की.


जोहान्सन और डॉरिएक दो साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की दो साल की एक बेटी है. दोनों बेटी की कस्टडी के लिए लड़ सकते हैं.


मेयरसन ने कहा, 'वह बेटी के साथ फ्रांस जाना चाहेंगे और इधर मिसेज जोहान्सन भी बहुत-सी यात्राएं कर चुकी हैं. यह दिलचस्प प्रक्रिया है.'


जोहान्सन और डॉरिएक सबसे पहले 2012 में मिले थे. दोनों 2014 में एक निजी शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे.

2016 में खबर आई थी कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement