scorecardresearch
 

धुरंधर 2 के धमाके में भी Project Hail Mary हुई हिट! इस साल ये हॉलीवुड फिल्में भी इंडिया में करेंगी कमाल

हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी को इंडिया में उतने शोज मिल रहे हैं, जितने धुरंधर 2 को सिर्फ दिल्ली में मिल गए. इसके बावजूद प्रोजेक्ट हेल मैरी इंडिया में हिट साबित हुई है. इसने जो शुरुआत की है उसे आगे बढ़ाने के लिए इस साल कई हॉलीवुड फिल्में आ रही हैं, जो इंडिया में जमकर कमाई कर सकती हैं.

Advertisement
X
प्रोजेक्ट हेल मैरी हिट, इंडिया में इस साल कमाल करेगा हॉलीवुड! (Photo: IMDB)
प्रोजेक्ट हेल मैरी हिट, इंडिया में इस साल कमाल करेगा हॉलीवुड! (Photo: IMDB)

हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी के लिए इंडियन दर्शकों में ऐसा क्रेज है कि वीकेंड में लोगों ने नींद का लालच छोड़कर सुबह 3 बजे और 6 बजे के शोज देखे हैं. इस क्रेज का कमाल ये हुआ है कि देसी ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 के तूफान के बीच आई प्रोजेक्ट हेल मैरी भी हिट साबित हो चुकी है. वो भी सिर्फ 6 दिनों में. पूरे देश में इस समय अधिकतर शोज धुरंधर 2 के पास हैं, ऐसे में प्रोजेक्ट हेल मैरी को बहुत लिमिटेड शोज मिले. मगर इसके बावजूद इस शानदार साइंस-फिक्शन ने लोगों का दिल ऐसा जीता है कि लोग जहां भी इस फिल्म के शोज हैं, वहां पहुंच जा रहे हैं. सोमवार को जहां फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरने लगता है, वहीं प्रोजेक्ट हेल मैरी ने ओपनिंग के बराबर कलेक्शन किया है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी का शानदार मंडे कलेक्शन
हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग की ये फिल्म पहले 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन स्क्रीन्स न मिलने की वजह से मेकर्स ने इसे एक हफ्ते टाल दिया और 26 मार्च को रिलीज किया. सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दिन प्रोजेक्ट हेल मैरी को पूरे भारत में सिर्फ 1300 शोज ही मिले थे. जबकि उस दिन धुरंधर 2 के सिर्फ दिल्ली में ही 1600 से ज्यादा शोज थे. लेकिन इन गिनती के शोज से ही पहले ही दिन इस फिल्म ने 2.25 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन किया था.

कमाल ये है कि कामकाजी दिन सोमवार को भी प्रोजेक्ट हेल मैरी ने 2.25 करोड़ का ही कलेक्शन किया है, यानी बिल्कुल ओपनिंग कलेक्शन के बराबर. बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन ऐसा कमाल करना, वो भी धुरंधर 2 जैसी धमाकेदार फिल्म के होते हुए, अपने आप में बहुत बड़ी बात है. प्रोजेक्ट हेल मैरी साइंस-फिक्शन कहानी में लोगों को ऐसी दिलचस्पी जगा रही है कि लोग अपने आसपास इसके शोज खोजने लगे हैं. इस क्रेज के भरोसे फिल्म ने 6 दिनों में ऑलमोस्ट 18 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है. 21 करोड़ से ज्यादा टोटल ग्रॉस कलेक्शन के साथ प्रोजेक्ट हेल मैरी एक हफ्ते से पहले इंडिया में हिट साबित हो चुकी है.

Advertisement

इस साल इंडिया में बड़ा धमाका करेगा हॉलीवुड
पिछले साल हॉलीवुड से आई F1, जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ और मिशन इम्पॉसिबल 8 जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा इंडिया कलेक्शन किया था. फाइनल डेस्टिनेशन, सुपरमैन और द कंज्यूरिंग 4 जैसी फिल्में भी इंडिया में बड़ी हिट साबित हुई थीं.

2026 में प्रोजेक्ट हेल मैरी ने हॉलीवुड के लिए इंडिया में हिट फिल्मों की लिस्ट शुरू कर दी है. इस साल के बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स इंडिया में शानदार बिजनेस करते नजर आ सकते हैं. अप्रैल में ही 17 तारीख को आ रही द ममी और 24 को माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल आ रही हैं. इन दोनों फिल्मों का इंडिया कलेक्शन सरप्राइज कर सकता है. जून में पॉपुलर सुपरहीरो कैरेक्टर ही-मैन पर बनी फिल्म मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स आ रही है. आइकॉनिक फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग एलियंस के धरती पर होने की कहानी डिस्क्लोजर डे लेकर आ रहे हैं. जून में ये दोनों फिल्में बड़ी कमाई करने का दम रखती हैं.

जुलाई में एक और हॉलीवुड लेजेंड क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी आने वाली है. इसके साथ ही जुलाई में अगली स्पाइडरमैन फिल्म भी जनता को खूब थिएटर्स तक खींचेगी. नवंबर में गॉडजिला माइनस वन का क्रेज रहेगा. और दिसंबर में हॉलीवुड की 2026 की सबसे बड़ी फिल्म अवेंजर्स: डूम्सडे आने वाली है. पिछली बार जब अवेंजर्स सीरीज की फिल्म आई थी तो वीकेंड में थिएटर्स चौबीसों घंटे खुले थे. इस बार भी क्रेज कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. अब देखना है कि प्रोजेक्ट हेल मैरी से शुरू हुए हॉलीवुड के हिट रजिस्टर में और कितनी फिल्में दर्ज होती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement