scorecardresearch
 

शादी के बाद पति संग रोमांस में डूबीं पॉप स्टार Dua Lipa, हनीमून की तस्वीरें हुईं लीक

पॉप स्टार Dua Lipa और उनके पति Callum Turner इन दिनों इटली में हनीमून मना रहे हैं. समंदर किनारे दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो कि बेहद रोमांटिक हैं.

Advertisement
X
बिकिनी में पति संग रोमांटिक होती दिखीं दुआ लीपा (Photo: AP)
बिकिनी में पति संग रोमांटिक होती दिखीं दुआ लीपा (Photo: AP)

पॉप सेंसेशन दुआ लीपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं दुआ और उनके पति कैलम टर्नर इन दिनों इटली में ड्रीम हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.

इटली के खूबसूरत अमाल्फी कोस्ट से सामने आई तस्वीरों में दोनों प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आए. कभी समंदर के बीच एक-दूसरे को गले लगाते, कभी किस करते तो कभी फ्लोटिंग ट्यूब पर आराम फरमाते हुए उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

हनीमून की इन वायरल तस्वीरों में दुआ लीपा सिल्वर मेटैलिक बिकिनी में बेहद ग्लैमरस दिखीं. खुले समंदर के बीच उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस हर किसी का ध्यान खींच रहा था. वहीं कैलम टर्नर ब्लैक स्विम शॉर्ट्स में नजर आए. दोनों पूरे वक्त एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दिए.

लंदन में रचाई थी सीक्रेट शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुआ और कैलम ने 31 मई को लंदन में चुपचाप सिविल मैरिज की थी. इसके कुछ दिनों बाद 6 जून को इटली के सिसिली में एक शानदार और आलीशान वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया. बताया जा रहा है कि शादी का आयोजन ऐतिहासिक विला वालगुआर्नेरा में हुआ था, जहां दुनिया भर के खास मेहमान शामिल हुए थे.

Advertisement

15 करोड़ रुपये खर्च, साल की सबसे चर्चित शादी!

इस ग्रैंड वेडिंग की सबसे खास बात रही म्यूजिक लीजेंड एल्टन जॉन की परफॉर्मेंस. जब दुआ और कैलम एक-दूसरे को जीवनभर साथ निभाने की कसमें खा रहे थे, तब एल्टन जॉन ने अपना आइकॉनिक गाना 'Your Song' गाकर माहौल को और भी जादुई बना दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शाही शादी पर करीब 17 लाख डॉलर यानी लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए. शादी में शामिल मेहमानों ने इसे 'साल की सबसे बड़ी और सबसे शानदार शादियों' में से एक बताया है.

एक सूत्र ने तो यहां तक दावा किया कि ये सिसिली की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही.

जेम्स बॉन्ड बनने पर क्या बोले Callum Turner?

इटली ट्रिप के दौरान कपल को कैलाब्रिया के एक रेस्टोरेंट में भी स्पॉट किया गया. वहां मौजूद एक फैन ने दुआ लीपा की तारीफ करते हुए कहा कि वो असल जिंदगी में और भी ज्यादा खूबसूरत और प्यारी हैं.

इसी दौरान कैलम टर्नर से जेम्स बॉन्ड बनने की अफवाहों पर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- अगर मुझे ये मौका मिला तो इतने खास किरदार को निभाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. फिलहाल दुआ और कैलम की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस इस न्यूली मैरिड कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement