scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

Sydney Sweeney: दुनियाभर में है इस Gen Z हसीना का जलवा, फिल्मों में बोल्ड सीन्स से मिली पहचान

Image Credits- (Getty Images)
  • 1/8

एंटरटेनमेंट की इंडस्ट्री में बहुत से लोगों ने अपना नाम बनाकर शौहरत कमाई है. कुछ अपने काम के वजह से सुर्खियों में रहते हैं तो कुछ अपने अंदाज की वजह से. इस इंडस्ट्री को भी अब जेन जी ने ओवरटेक कर लिया है. अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत से जेन जी एक्ट्रेस-एक्सट्रेसेस ने काम  कर बहुत फेम पाया है. लेकिन ये फेम हर बार पॉजीटिव ही हो इसकी कोई गारंटी नहीं होती. हॉलीवुड में अपना नाम बनाने वालों में एक नाम है सिडनी स्विनी का.

Image Credits- (Getty Images)
  • 2/8

सिडनी स्विनी का जन्म अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के स्पोकेन में हुआ था. उनकी उम्र 29 साल है, वो 1997 में पैदा हुई हैं यानी वो Gen Z हैं. बचपन से ही सिडनी के पेरेंट्स ने उन्हें मल्टी टास्कर बनाया और उन्हें हर चीज सिखाई जिनसे उन्हें प्यार था. फिर चाहे वो फुटबॉल हो,  स्कीइंग, गोल्फ और मिक्स्ड मार्शल आर्ट जैसे कई खेलों के साथ-साथ बैले जैसी आर्ट्स में भी भाग लिया. सिडनी किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चाओं के केंद्र में रहती है. 
 

Image Credits- (Getty Images)
  • 3/8

सिडनी ने कई फेमस शोज़ में किया काम-

सिडनी ने बहुत से शोज़ में काम किया है. उनके सबसे चर्चित शोज़ में से एक रहा है 'यूफोरिया'. सिडनी का जिक्र हो और यूफोरिया का ना हो ऐसा शायद ही कभी होता होगा. इसी के साथ उन्होंने 'द व्हाइट लोटस', 'शार्प ऑबजेक्ट्स', 'द हैंडमेड्स टेल' जैसे शोज़ में भी काम क अपनी पहचान बनाई है. लेकिन सिडनी अपने काम के वजह से कम  और अपने पर्सनैलिटी और पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चाओं का केंद्र बनी रहीं हैं. 
 

Advertisement
Image Credits- (Getty Images)
  • 4/8

यूफोरिया में न्यूडिटी और बोल्ड सीन्स पर बहस-

यूफोरिया सीरीज में सिडनी के बोल्ड सीन्स के चलते काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई. और सिडनी लगभग हर बार बोल्ड सीन्स देने की वजह से ऑडियंस की टारगेट पर आ ही जाती है.यूफोरिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ. सीरीज यूफोरिया में सिडनी के किरदार केसी के बोल्ड सीन्स और न्यूडिटी को लेकर ऑडियंस के बी जमकर बहस छिड़ी. कुछ लोगों ने सीरीज में सिडनी के बोल्ड लुक पर सवाल उठाए  जबकि कुछ ने इसे रोल और कहानी का हिस्सा माना. इस बहस के बीच सिडनी ने खुद भी अपने रोल और स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली न्यूडिटी को लेकर बात की.
 

Image Credits- (Getty Images)
  • 5/8

अपने नहाने के पानी से बना साबुन-

सिडनी के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्सी में से एक है उनके नहाने के पानी से मोटीवेट होकर एक खास साबुन लॉन्च करना. आदमियों के ग्रूमिंग ब्रांड डॉक्टर स्क्वॉच ने 2024 में  सिडनी स्विनी के नहाने के पानी से प्रेरित साबुन लॉन्च किया था. इस साबुन को लेकर कंपनी ने मजाकिया अंदाज में ऐड किया था लेकिन ये आइडिया सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा. कुछ लोगों को ये मजेदार और अनोखा लगा, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने और साबुन बेचने का तरीका बताया.
 

Image Credits- (Getty Images)
  • 6/8

Novig का स्पोर्ट्स बेटिंग विज्ञापन-

कॉन्ट्रोवर्सी शायद ही सिडनी का पीछा छोड़ने के लिए तैयार है. उन्के अभी एक लेटेस्ट ऐड जमकर सुर्खियां बटोरी और सिडनी दोबारा चर्चा के केंद्र में आ गई. Novig के इस विज्ञापन में ऐड में सिडनी ने कम कपड़ों के साथ स्पोर्ट्स से जुड़े कुछ सामानों के साथ पोज किया थी. कुछ लोगों ने इसे महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने के बजाय उनके बॉडी के ऐड करने का जरिया बनाने वाला बताया. वहीं दूसरी ओ, उनके सपोर्टर्स ने इसे उनकी पसंद और बोल्ड मार्केटिंग का हिस्सा माना. वहीं कुछ हॉॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने सिडनी के इस ऐड के बाद उन्हें अनफॉलो कर दिया. 
 

Image Credits- (Getty Images)
  • 7/8

सिडनी अपने काम और कॉन्ट्रोवर्सीज दोनों की वजह से हमेशा ऑडियंस की नजर में रहती है, जिसकी वजह से उनके फॉलोअर्स भी उनके लाइफ के बारे में और जानना चाहते है. सिडनी की सोशल मीडिया फॉलोइंग काफी बड़ी है. जहां इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है, वहीं X पर उनके 13 लाख फॉलोअर्स है. इन नंबरों से ये तो साबित होता है कि सिडनी की फॉलोइंग उनके फैन्स के बीच सच में बहुत क्रेजी है.
 

Image Credits- (Getty Images)
  • 8/8

सिडनी स्विनी ने कम टाइम में हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' जैसे शोज में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली सिडनी आज फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन, ऐड्स और सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं. उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनसे जुड़ी छोटी-सी बात भी लोगों का ध्यान खींच लेती है. यही वजह है कि वह आज की चर्चित युवा हॉलीवुड स्टार्स में गिनी जाती हैं.

Advertisement
Advertisement