scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

एक कपड़े में ल‍िपटकर मेट गाला पहुंचीं एक्ट्रेस, पैरों में नहीं कोई चप्पल

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 1/8

सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 में  दुनियाभर के सितारे अपने अतरंगी और आर्टिस्टिक लुक्स से कहर ढा रहे हैं. रेड कार्पेट पर कई इंडियन सेलेब्स लेकर कई इंटरनेशनल स्टार्स के अनोखे लुक्स पर दुनिया की नजरें टिकी रह गईं. 

 

(Photo Credit: AP)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 2/8

न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 2026 मेट गाला में जब अमेरिकन सिंगर, रैपर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस डोची पहुंचीं, तो उन्होंने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया. लोग उन्हें देखते ही रह गए. 

 

 (Photo Credit: AFP)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 3/8

अरबपति डोची रेड कार्पेट पर बिना जूतों के यानी नंगे पैर नजर आईं. सिंगर ने इवेंट में पैरों पर बने मेहंदी के डिजाइन को फ्लॉन्ट किया. सिंगर पैरों में पायल और बिछिया (Toe Ring) पहने भी दिखीं. उन्होंने हाथों पर भी मेहंदी के डिजाइन बनाए हैं, जो भारतीय संस्कृति को दर्शा रहे हैं. 

 

(Photo Credit: Reuters)

Advertisement
मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 4/8

खास बात ये है कि रेड कार्पेट पर डोजी पंजों के बल चलते हुए नजर आईं. उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर अपने पैरों पर मेंहदी लगवाई थी, ताकि उन्हें हील्स न पहननी पड़ें.  
 

 (Photo Credit: AFP)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 5/8

इंटरनेशनल फैशन इवेंट में डोची ने अपने अतरंगी वेस्टर्न लुक को इंडियन टच देकर हर किसी का ध्यान खींच लिया. उनके इस लुक की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. उनके पैरों की मेंहदी और पायल ने इवेंट की पूरी लाइमलाइट बटोर ली. 

 (Photo Credit: AP)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 6/8

डोची ने खास इवेंट में मार्क जैकब्स का डिजाइन किया हुआ एसिमेट्रिक आउटफिट पहना. उनका बरगंडी वाइन कलर का ड्रेप्ड स्टाइल आउटफिट भी इवेंट की हाईलाइट रहा, क्योंकि उन्होंने सिर्फ बरगंडी कपड़े को बॉडी पर लपेटकर उसे स्टाइल किया है. 

(Photo Credit: Reuters)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 7/8

अतरंगी लुक के साथ डोची ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया. आखों पर उन्होंने लंबी पलकें, ग्रीन आईशैडो लगाकर हाईलाइट किया. ब्लशर और ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई. स्टटेमेंट ईयररिंग्स, फिंगररिंग्स और हाथों में कड़े पहनकर डोची ने अपना लुक कंप्लीट किया. 

(Photo Credit: AP)

मेट गाला में बिना जूतों के पहुंची अरबपति एक्ट्रेस
  • 8/8

सिंगर ने मैचिंग कपड़े को रोल करके उसका पगड़ी स्टाइल हैडगियर बनाकर सिर पर पहना, जो दिखने में किसी गठरी जैसा लग रहा है. कहना पड़ेगा सिर से लेकर पांव तक डोची का लुक देखने लायक है. 
 

(Photo Credit: Reuters)

Advertisement
Advertisement