एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी एक वक्त टीवी एक्टर एजाज खान संग रिश्ते में थीं. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट थी. दोनों ने शो काव्यांजलि में काम किया था.
Photo: Instagram @anitahassanandani
सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. लगा था कि दोनों शादी करेंगे. लेकिन उनका ये रिश्ता पहले ही टूट गया था. अनीता ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते की पोल खोली थी.
Photo: Instagram @anitahassanandani
हॉटरफ्लाई को दिए पुराने इंटरव्यू में अनीता ने बताया कि कैसे एजाज को खुश करने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया था. उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं.
Photo: Instagram @eijazkhan
लेकिन अनीता तो एजाज के प्यार में दीवानी थीं. उन्होंने मां की सलाह को इग्नोर किया. एक्ट्रेस ने इस रिश्ते में 3 रेड फ्लैग नजर आने की बात रिवील की थी.
Photo: Instagram @anitahassanandani
एक्ट्रेस ने कहा था- वो मेरा सबसे लंबा रिलेशनशिप था. मैं इस रिश्ते के लिए अपनी मां के खिलाफ गई थी. क्योंकि वो दूसरे धर्म से था.
Photo: Instagram @eijazkhan
वो मुस्लिम था और मैं हिंदू थी. मेरी मां मना नहीं कर रही थीं. उन्हें मेरी चिंता रहती थी. हम व्यक्तिगत रूप से अच्छे थे. लेकिन एक-दूसरे के लिए अच्छे नहीं थे.
Photo: Instagram @anitahassanandani
''बस इसलिए हमारे बीच चीजें वर्कआउट नहीं हो पाईं. बस इतना सा था. एजाज के साथ ब्रेकअप काफी मुश्किल था.'' एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में ब्रेकअप की वजह भी बताई थी.
Photo: Instagram @anitahassanandani
उन्होंने कहा था- जब कोई आपको प्यार के लिए बदलने की कोशिश करें तो वो प्यार नहीं होता. लेकिन तब मुझे इसका एहसास नहीं था. क्योंकि मैं तो प्यार में थी.
Photo: Instagram @anitahassanandani
''मैं उस इंसान के लिए खुद को पूरी तरह से बदल देना चाहती थी. काश मैंने खुद को उतना ज्यादा नहीं बदला होता. मैं जैसी हूं वैसी रहती तो अलग इंसान होती.''
Photo: Instagram @eijazkhan
अनीता के मुताबिक, रिश्ता टूटने के बाद उन्हें मूवऑन होने में 1 साल लगा था. वो अपनी बेस्ट फ्रेंड के घर जाकर रहती थीं. वो अनीता को हिम्मत देती थी.
Photo: Instagram @anitahassanandani
अनीता ने एजाज संग रिश्ते में देखे रेड फ्लैग पर कहा- ऐसे इंसान के साथ मत रहो जो तुम्हें बदलना चाहे. फोन लगातार चेक करो. देखो कहीं आपका पार्टनर आपको अपनी फैमिली-दोस्तों से दूर ना ले जाए.
Photo: Instagram @eijazkhan