बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में हर दिन चौकाने वाले नए खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले की जाँच के दौरान एक बड़ा सोनीपत कनेक्शन भी सामने आया है. गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से 6 आरोपी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं.