12 अप्रैल 2026 को सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. लेजेंडरी सिंगर की रुखसती ने सबकी आंखों को नम किया. खासकर आशा की पोती जनाई को गहरा झटका लगा. वो अपनी दादी को खोकर दर्द में हैं. दादी के बिना वो अपनी दुनिया की कल्पना नहीं कर पा रही हैं. आशा भोसले की अस्थियों को विसर्जित करते वक्त भी जनाई रोती दिखीं.
इमोशनल हुईं जनाई
जनाई का एक वीडिया सामने आया है जिसमें वो पूरे परिवार संग दिखीं. सिंगर के बेटे भी वीडियो में नजर आते हैं. जनाई कितने दर्द में हैं, उनकी हालत देखकर साफ पता चलता है. वो अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहीं हैं. जनाई ने यहां पर भी नम आंखों से अपनी दादी को अलविदा कहा. एक्ट्रेस को यूं इमोशनल होता देख फैंस भी भावुक हो गए हैं. सभी ने जनाई को हिम्मत से काम लेने को कहा है.
दादी आशा भोसले के निधन के बाद से जनाई सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए अनसीन लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. किसी में वो दादी पर प्यार लुटाती दिखीं. तो कुछ वीडियो में वो दादी संग खेलती, उन्हें पैंपर करती दिखती हैं. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस गदगद हो गए हैं. जनाई ने दादी संग चाइल्डहुड मोमेंट भी पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में वो अपनी दादी को फिर से जिंदगी में वापस पाने की गुहार लगाती दिखीं. जनाई और आशा भोसले के प्यार से भरे पलों को देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं.
जनाई ने एक इंटरव्यू में दादी संग अपने बॉन्ड का जिक्र किया था. वो आशा भोसले से इतनी अटैच्ड हैं कि उनका जिक्र करने पर ही रोने लगी थीं. जनाई और आशा का बॉन्ड कितना अनोखा और सच्चा प्यार है, ये इन थ्रोबैक वीडियोज को देखकर नजर आता है. जनाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं. हिस्टोरिकल ड्रामा द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज मूवी में जनाई रानी साई भोसले के रोल में दिखेंगी. वो एक्ट्रेस होने के साथ शानदार सिंगर और डांसर भी हैं.