scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का राज, इस शुक्रवार 'अल्फा' से भिड़ेंगी ये फिल्में

3 जुलाई को बॉलीवुड से अल्फा, बेबी डू डाई डू, साउथ की नागबंधम और हॉलीवुड की द डेथ ऑफ रॉबिन हुड जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. ये मूवी 'वेलकम टू द जंगल' के लिए चुनौती साबित हो सकती है.

Advertisement
X
Films releasing this friday (Photo: Instagram @iamhumaq/yrf/Screengrab)
Films releasing this friday (Photo: Instagram @iamhumaq/yrf/Screengrab)

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 4 दिन में ग्लोबली 100 करोड़ कमा लिए हैं. पहले वीकेंड में फिल्म मजबूती से बनी रही. लेकिन क्या सेकंड वीकेंड में भी वेलकम 3 का डंका बजेगा? क्योंकि बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट इस शुक्रवार यानी 3 जुलाई को रिलीज हो रहे हैं. ये सब मिलकर अक्षय की फिल्म को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. जानते हैं उन प्रोजेक्ट्स के बारे में....

3 जुलाई को मिलेगी सौगात

जुलाई के पहले शुक्रवार मूवी लवर्स को सौगात मिलने वाली है. बॉलीवुड से अल्फा, बेबी डू डाई डू रिलीज होंगी. वहीं साउथ सिनेमा से 'नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर' दस्तक देगी. हॉलीवुड से ह्यू जैकमैन 'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' आपके रोमांच को बढ़ाएगी. एनिमेशन के दीवानों को 'मिनियन्स' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'म‍िन‍ियन्‍स एंड मॉन्‍सर्ट्स' सरप्राइज करेगी. हालांकि अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी 'मिन‍ियन्‍स एंड मॉन्‍सर्ट्स' 1 दिन पहले दो जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एनिमेटेड मूवी का यंगस्टर्स के बीच जबरदस्त क्रेज है, इसलिए इस फिल्म को कम आंकना गलत होगा.

3 जुलाई की सबसे बड़ी रिलीज अल्फा है. एक्शन के दीवानों के लिए ये फिल्म परफेक्ट रहेगी. आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की तिकड़ी को लेकर बज बना हुआ है. अल्फा YRF स्‍पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्‍म है. ये मूवी इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार इस यूनिवर्स में फीमेल स्पाई की एंट्री हुई है. फिल्म की कहानी का पूरा दारोमदार उनपर है. ऋतिक का कैमियो, बॉबी के खूंखार मंसूबे और शरवरी-आलिया का एक्शन अवतार इस मूवी को वर्थ वॉच बनाता है. अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' को आलिया की मूवी जबरदस्त टक्कर देगी. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

अब बात करते हैं हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे की एक्शन थ्रिलर मूवी 'बेबी डू डाई डू' की. इसके ट्रेलर ने फैंस के बीच रोमांच पैदा किया है. ये फिल्म हुमा के भाई साकिब सलीम के प्रोड्यूस की है. हिंदी मूवीज के बीच साउथ की नागबंधम की चर्चा हो रही है. तेलुगु में बनी ये फिल्म हिंदी में डब हुई है. ये माइथोलॉजिकल कथाओं से इंस्पायर्ड एडवेंचर मूवी है. लीड रोल में विराट कर्ण, नाभा नतेष, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू नजर आएंगे. नागबंधम में देश के प्राचीन विष्णु मंदिरों की परंपराओं और मंदिरों के खजानों से जुड़ी दंतकथाओं का जिक्र है. मूवी के विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ हुई है. 

वहीं हॉलीवुड की थ्रिलर मूवी 'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' इंडिया में 3 जुलाई को देखने को मिलेगी. इसमें जोडी कोमर, बिल स्कार्सगार्ड, मरे बार्टलेट और नोआ जूप नजर आएंगे. लीड एक्टर ह्यूग को बूढ़े रॉबिन हुड के रोल में दिखाया गया है. जिसे अपने अतीत में किए बुरे कर्मों का पछतावा है. वो अकेलेपन के साथ जिंदगी बिता रहा है, मुक्ति का रास्ता खोज रहा है.

देखना होगा इन सभी फिल्मों में से किसपर ऑडियंस मेहरबान होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement