scorecardresearch
 

'4 घंटे तक आंखें नहीं हटा पाया', विराट कोहली को पसंद आई धुरंधर 2, अनुष्का ने भी की रणवीर की तारीफ

क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखी. कपल ने फिल्म देखने के बाद अपना एक्सपीरियंस साझा किया और आदित्य धर के साथ-साथ रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे.

Advertisement
X
विराट-अनुष्का ने देखी 'धुरंधर 2' (Photo: Instagram @anushkasharma/ITGD)
विराट-अनुष्का ने देखी 'धुरंधर 2' (Photo: Instagram @anushkasharma/ITGD)

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज अब ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने भी आज इस फिल्म को देख लिया है. IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बावजूद, विराट अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ थिएटर पहुंचे. फिल्म देखने के बाद, दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 का रिव्यू लिखा. 

धुरंधर देखने के बाद विराट हुए आदित्य धर के फैन

विराट ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि कैसे वो फिल्म में पूरी तरह डूबे हुए थे. वो एक सेकेंड भी अपनी आंख स्क्रीन से नहीं हटा पाए. विराट ने लिखा, 'धुरंधर देखी और सच कहूं तो, भारत में बनी ऐसी फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी. पूरी फिल्म में हर तरह के इमोशन्स उभर आए – हंसी, गुस्सा, रोना, तारीफ, सब कुछ. लगभग 4 घंटे तक मैं एक बार भी बोर नहीं हुआ और आंखें भी नहीं हटाईं. आदित्य धर, आपका टैलेंट और मेहनत पूरी फिल्म में साफ दिख रही है. आपको सलाम है. आप सच में जीनियस हो. सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन रणवीर सिंह भाई, इस फिल्म के बाद आपका लेवल ही अलग हो गया है. आपकी एक्टिंग कमाल से भी ऊपर थी. सचमुच वाह.'

Advertisement

विराट के पोस्ट को आदित्य ने भी री-पोस्ट किया और क्रिकेटर को धन्यवाद कहा. उन्होंने ये भी बताया कि वो विराट के U19 के दिनों से फैन रहे हैं. ऐसे में उनकी फिल्म की तारीफ क्रिकेटर के मुंह से सुनना उनके लिए बेहद स्पेशल मोमेंट है. साथ ही उन्होंने विराट कोहली को इंडिया की यंग जेनरेशन का इनस्पिरेशन बताया. 

विराट की तारीफ सुन भावुक हुए आदित्य

रणवीर की फैन हुईं अनुष्का

दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा ने भी धुरंधर का रिव्यू करते हुए फिल्म की स्टोरी की तारीफ की. उन्होंने आदित्य धर की तारीफ की, जिन्होंने इस 4 घंटे की फिल्म को पूरे विश्वास के साथ बनाया. एक्ट्रेस ने साथ ही अपने को-स्टार रहे रणवीर सिंह की सराहना की. अनुष्का ने धुरंधर द रिवेंज में रणवीर की एक्टिंग को उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन काम बताया. साथ ही आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी को भी मेंशन किया, जिन्होंने इस फिल्म में अपने काम से तारीफ बटोरी. 

अनुष्का भी हुईं धुरंधर की मुरीद

बात करें फिल्म धुरंधर द रिवेंज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 1600 करोड़ पार जा चुका है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement