scorecardresearch
 

बिकिनी पहन पूल में उतरी 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख चौंके फैंस, Leak हुआ वीडियो

रुक्मिणी वसंत को पूल के किनारे शूट करते हुए दिखाने वाले कुछ विज़ुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इन क्लिप्स ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है, हालांकि इस शूट का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

Advertisement
X
रुक्मिणी वसंत की फोटो वायरल (Photo: Social media)
रुक्मिणी वसंत की फोटो वायरल (Photo: Social media)

साउथ सिनेमा की उभरती हुई स्टार रुक्मिणी वसंत इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है उनका एक बेहद ग्लैमरस वीडियो और कुछ फोटोज, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसे एक्ट्रेस का अब तक का पहला बिकिनी फोटोशूट बताया जा रहा है, जिसमें वह हरे रंग की बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में उतरती नजर आ रही हैं. 

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें किसी फिल्म के सेट से लीक हुई हैं या फिर किसी मैगजीन के लिए कराए गए प्रोफेशनल शूट का हिस्सा हैं, लेकिन इसने इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ा दिया है. यह बज ऐसे समय पर बना है जब रुक्मिणी पहले से ही अपनी बड़ी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

इंटरनेट पर लीक हुई फोटोज और वीडियो
वायरल हो रही इन क्लिप्स और फोटोज में रुक्मिणी वसंत को पूल के पास देखा जा सकता है, जिससे साफ अंदाजा लगता है कि यह किसी बड़े शूट का हिस्सा है. कैमरे के पीछे मौजूद टेक्नीशियन्स और फोटोग्राफर को देखकर यह भी साफ है कि यह कोई पर्सनल वेकेशन की तस्वीरें नहीं, बल्कि एक प्रॉपर प्रोडक्शन सेटअप का हिस्सा हैं. इसके बावजूद, इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर इस शूट का असली मकसद क्या था. फिलहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस उनके इस नए लुक को देखकर हैरान हैं.

Advertisement

पहली बार दिखा ऐसा बोल्ड अंदाज
रुक्मिणी को अक्सर सीधे-साधे और संजीदा किरदारों में देखने वाले फैंस के लिए यह लुक काफी चौंकाने वाला है. हर तरफ इस बात की चर्चा है कि रुक्मिणी ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए इतना बोल्ड कदम उठाया है. इस पूरे मामले पर और फोटोज के सोर्स को लेकर अभी तक खुद एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वहीं कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स का कहना है कि ये Ai है, इसमें सच्चाई नहीं है.

लीक से हटकर काम करने में यकीन
अपने किरदारों को लेकर रुक्मिणी का नजरिया हमेशा से बहुत अलग रहा है. हाल ही में 'इंडिया टुडे साउथ कॉन्क्लेव 2025' में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने करियर को किसी खास टैग या लेबल में बांधकर नहीं देखना चाहतीं. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि उन्हें कैसा काम मिल रहा है. 'टॉक्सिक' और 'कांतारा: चैप्टर 1' जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा था कि वह ऐसी कहानियों से जुड़ना चाहती हैं जो सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंचे.

अपकमिंग फिल्म पर टिकीं निगाहें
रुक्मिणी वसंत का आने वाला समय बेहद शानदार नजर आ रहा है. वह जल्द ही सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा, साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement