scorecardresearch
 

Tiger Shroff Firing Incident: फायरिंग से पहले फुटबॉल खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, दोस्त अभिषेक बजाज ने बताया हाल

18 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग की घटना हुई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. घटना के वक्त कई सेलेब्स मौजूद थे, जिन्होंने अपनी गवाही दी है. आइए जानते हैं कि मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा.

Advertisement
X
फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ क्या हुआ? (Photo: Social Media)
फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ क्या हुआ? (Photo: Social Media)

18 अक्टूबर शाम बॉलीवुड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने हर किसी को निशब्द कर दिया है. टाइगर पर हुए हमले में दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक ड्राइवर फिरदोस है. दूसरे शख्स का नाम चौहान बताया जा रहा है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. मुंबई पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है. 

टेलीविजन और बॉलीवुड के कई सेलेब्स टाइगर पर हुए हमले के गवाह बने. अभिषेक बजाज, करण वीर वोहरा और प्रोड्यूसर बंटी वालिया हमले समय के समय वहीं मौजूद थे. आइए जानते हैं कि घटना के वक्त इन सभी लोगों ने वहां क्या देखा.

क्या बोले अभिषेक बजाज?

एक्टर अभिषेक बजाज उस फुटबॉल मैदान पर मौजूद थे, जहां टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई थी. इस बारे में उन्होंने न्यूज18 से बात की और बताया कि घटना से पहले वो सब साथ खेल रहे थे. बजाज ने कहा कि हां, घटना से पहले हम सब साथ खेल रहे थे. हम सब ठीक हैं. वो अब सुरक्षित हैं. बिल्कुल चिंता की कोई बात नहीं है.

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने स्थिति स्पष्ट की है. आजतक से बातचीत में जैकी श्रॉफ की टीम ने पुष्टि की कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. टीम ने कहा, 'टाइगर ठीक हैं.' इससे पहले पुलिस ने भी साफ कहा था कि टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की वारदात में कोई चोट नहीं आई है.

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी. गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जय महाकाल... जय श्रीराम.... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको कॉल करके समझाया था. लेकिन इसे समझ नहीं आया. इसलिए आज इसे बढ़िया तरीके से समझा दिया गया है. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच. कुछ और ग्रुप के लोग जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्द ही मार कर फेमस करेंगे. '

फिलहाल फैन्स टाइगर की सलामती की दुआ कर रहे हैं ़ इंतजार उनके बयान का है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement