
अब तक सुशांत सिंह राजपूत के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं. हर वीडियो उनकी जिंदगी में शामिल एक नए किरदार और एक नई कहानी बताता है. अब सुशांत सिंह राजपूत के दो नए वीडियोज सामने आए हैं. इनमें एक वीडियो में जहां वे कृति सेनन के साथ वेकेशन पर नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरा वीडियो सुसाइड से एक महीने पहले का है. दूसरे वीडियो में वे गिटार बजाते देखे जा सकते हैं जिसमें रिया की आवाज भी सुनाई पड़ रही है.
पहला वीडियो सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की स्विट्जरलैंड ट्रिप का है. वीडियो में दोनों के साथ उनके कुछ दोस्त नया साल सिलेब्रिट करने गए थे. बर्फ से ढके पहाड़ों में सुशांत आइस्केटिंग कर रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. मालूम हो कि सुशांत और कृति ने 2017 में क्रिसमस का और 2018 में नए साल का जश्न भी स्विट्जरलैंड में सेलिब्रेट किया था. फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हुई थी.

कृति सुशांत के एक वक्त बेहद करीब थीं. पिछले दिनों आज तक को सुशांत के फार्म हाउस से जो नोट्स मिले उनमें भी कृति का जिक्र था. उन्होंने कृति के साथ ज्यादा वक्त बिताने की बात नोट्स में कही थी.
सुसाइड से एक महीने पहले ऐसा था सुशांत का मिजाज
दूसरा वीडियो 20 मई 2020 का है. यानी मौत से करीब 1 महीने पहले का है. ये वीडियो जिसमें सुशांत गिटार बजा रहे हैं माउंट ब्लैंक वाले बांद्रा के घर का है. उनके साथ उनका पेट डॉग है. पीछे से किसी महिला की आवाज भी सुनी जा सकती है जिसे रिया की आवाज बताई जा रही है. इसमें सुशांत की खुशमिजाजी दिख रही है.