scorecardresearch
 

64 की उम्र में क्रिकेटर बने सुनील शेट्टी ने मारे चौके-छक्के, केविन पीटरसन हुए इंप्रेस, Video

सुनील शेट्टी ने इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाली गेंदों वाला चैलेंज किया, जिसमें एक्टर की क्रिकेटिंग स्किल्स को देख पीटरसन हैरान हुए.

Advertisement
X
सुनील शेट्टी के खेला क्रिकेट (Photo: Youtube Screengrab)
सुनील शेट्टी के खेला क्रिकेट (Photo: Youtube Screengrab)

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी क्रिकेट का कितना शौक रखते हैं, ये बात किसी से नहीं छिपी है. उन्हें कई मौकों पर स्टेडियम के अंदर देखा गया है. जबसे उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की, तबसे उनका इस गेम के लिए प्यार और बढ़ गया. 

सुनील शेट्टी के दामाद तो वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं, ये बात हर कोई जानता है. अब एक्टर ने भी अपनी क्रिकेट स्किल्स दिखाई हैं. इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाली गेंद का चैलेंज किया, जिसमें वो पास तो नहीं हुए मगर उन्होंने 90 मील प्रति घंटे की स्पीड से आने वाली तेज गेंदबाजी का डटकर सामना किया. 

सुनील शेट्टी का क्रिकेट चैलेंज 

वीडियो की शुरुआत में सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीने से क्रिकेट की कोई प्रैक्टिस नहीं की थी. वो सीधा इंग्लिश क्रिकेटर के चैलेंज को पूरा करने के लिए मैदान में उतरे हैं. केविन पीटरसन का चैलेंज ये था कि सुनील शेट्टी को 50-100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाली गेंदों को एक-एक करके अपने बल्ले से हिट करना है. ये चैलेंज करने के लिए उनके पास महज तीन विकट होंगी. 

Advertisement

सुनील शेट्टी के ड्राइव, हुक-पुल शॉट्स को देखकर केविन पीटरसन उनसे इंप्रेस दिखे. उन्होंने एक्टर से पूछा कि क्या उन्हें क्रिकेट की टिप्स अपने दामाद केएल राहुल से मिली? तो इसपर सुनील शेट्टी ने कहा कि वो उन्हें देखकर सीखने की कोशिश करते हैं. उनके दामाद काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं. 

केविन पीटरसन ने आगे सुनील शेट्टी का आइकॉनिक डायलॉग भी हिंदी में बोलने की कोशिश की. एक्टर की फिल्म धड़कन का डायलॉग-अंजलि मैं तुम्हें भूल जाऊं, ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा. क्रिकेटर ने सुनील शेट्टी से इसे बोलने में मदद मांगी, जिसमें वो काफी हद तक पास हुए.

प्रोफेशनल की तरह खेले एक्टर

इस पूरे चैलेंज में सुनील शेट्टी ने 91 मील प्रति घंटे (करीब 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे) तक की रफ्तार से आने वाली गेंद को आसानी से हिट किया. इसके बाद वो आउट हो गए. उन्हें एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह खेलते हुए देखकर केविन पीटरसन भी बड़े खुश हुए. फैंस भी 64 साल की उम्र में एक्टर की फिटनेस देखकर इंप्रेस हुए. 

बात करें सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल फिल्म में देखा गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. बड़े लंबे समय के बाद, अक्षय-सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक ही साथ देखकर फैंस को बड़ा अच्छा भी लगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement