सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. अब उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 दिनों से बहुत ही खराब हालत में थे. उनका मानना है कि शायद किसी गलत व्यायाम की वजह से या किसी एक ही पोजिशन में लंबा सोने की वजह से उनकी नस (नर्व) पर असर पड़ा. इसका नतीजा ये हुआ कि वो इतने तेज दर्द में थे कि सिर तक हिलाना मुश्किल हो गया. उन्हें हर छोटी मूवमेंट में लगातार दर्द रहता था.
दर्द में सोनू निगम
ईटाइम्स संग बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने शुरू में दर्द निवारक दवाइयां दीं पर उन्हें लगा कि सिर्फ दवा से काम नहीं चलेगा. असली ठीक होने के लिए उस समस्या को ठीक करना जरूरी है, क्योंकि सिर्फ पेन किलर पर निर्भर रहना लंबी अवधि के लिए अच्छा नहीं है.
एक टर्निंग पॉइंट तब आया जब वो दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन में थे और खुद महसूस किया कि वो सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे. फिल्ममेकर पंकज पराशर ने उन्हें दिल्ली के एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर से मिलवाया, जो क्रिकेटरों, अभिनेताओं और राजनेताओं का इलाज करते हैं. वो कहते हैं कि डॉक्टर ने तुरंत मेरा इलजा करना शुरू कर दिया. वो दिन में दो बार, हर बार ढाई घंटे के लिए मेरे साथ थे. उन्होंने बिल्कुल मुझे खड़ा कर दिया. इसलिए अब मैं इतनी हालत में हूं कि मुंबई वापस जा पाऊं और काम शुरू कर सकूं.
सिंगर ने कहा कि मैं 20 दिन से बहुत बुरी हालत में था. मैं इतने दर्द में था कि सिर तक नहीं हिला पा रहा था. लगातार दर्द रहता था.
दर्द में होने का बावजूद सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट कैंसल नहीं किया. उनका कहना है कि इवेंट रद्द करने का तो कभी सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर उन्हें खुद आना चाहिए और किसी और को जगह पर भेजना सही नहीं लगता. उन्हें ये भी डर था कि जो दवाइयां और मसल रिलैक्सेंट्स के लिए दी जा रही थीं. वो उनकी आवाज और गाने की क्षमता पर असर डाल सकती हैं.