scorecardresearch
 

सलमान के साथ रोमांस करेंगी लेडी सुपरस्टार नयनतारा, फिर होगा शाहरुख की जवान जैसा धमाका!

सलमान खान की नई पैन इंडिया फिल्म पहले से ही धमाकेदार साउन्ड कर रही थी. अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा इस फिल्म में लीडिंग लेडी बनकर आ गई हैं. शाहरुख की जवान में नयनतारा के आने से तगड़ा कमाल हुआ था. देखना है कि क्या सलमान के हिस्से भी एक बड़ी पैन इंडिया हिट आएगी!

Advertisement
X
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री! (Photo: Instagram/@srivenkateswaracreations)
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री! (Photo: Instagram/@srivenkateswaracreations)

सुपरस्टार सलमान खान की नई पैन इंडिया फिल्म ने अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ानी शुरू कर दी है. अब इस फिल्म से एक ऐसा अपडेट आया है, जो माहौल ही बदल देगा. सलमान के इस प्रोजेक्ट में लीड एक्ट्रेस लेडी सुपरस्टार नयनतारा होंगी. ये कोलेबोरेशन इतना तगड़ा है कि अपने आप में फिल्म देखने की बड़ी वजह बन सकता है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खुद ये अनाउंसमेंट शेयर की है और इस प्रोजेक्ट को फिलहाल एक टेम्परेरी टाइटल भी मिल गया है— Nayanthara X Salman Khan.

मेकर्स ने किया नयनतारा का वेलकम
कुछ ही दिन पहले ये कन्फर्म हुआ था कि सलमान खान अब साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. महेश बाबू की फिल्म महर्षि के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. अब मेकर्स श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने इस फिल्म की लीडिंग लेडी के तौर पर नयनतारा का नाम अनाउंस कर दिया है. मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से 'क्वीन' नयनतारा का वेलकम करते हुए लिखा, 'एक असली स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए आपका हमारे साथ आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है'. इसके साथ मेकर्स ने नयनतारा और सलमान की एक तस्वीर भी शेयर की.

सलमान को भी मिलेगी 'जवान' जैसी हिट?
कई सालों तक सिर्फ साउथ में ही शानदार हिट फिल्मों से नयनतारा ने ऐसी पहचान बनाई है कि उन्हें लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. लेकिन उन्होंने दो दशक से लंबे करियर का रास्ता बदलते हुए 2023 में शाहरुख खान की फिल्म जवान से हिंदी में भी डेब्यू किया था. बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट्स में से एक जवान में नयनतारा का काम लोगों को खूब पसंद आया था. शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी.

Advertisement

सलमान खान का ये नया प्रोजेक्ट एक पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बहुत एक्साइटिंग लग रहा है. वम्शी पेदीपल्ली स्टाइलिश मगर मैसेज देने वाली मास फिल्मों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. उनके लीड हीरो सलमान से बड़ा मास स्टार शायद ही इंडिया में कोई हो. वम्शी की प्रेजेंटेशन सलमान को दर्शकों में फिर से नई पॉपुलैरिटी दिला सकती है. और अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा के आने से इस प्रोजेक्ट की साउथ में वैल्यू बहुत बढ़ गई है. देखना है कि सलमान की ये नई फिल्म क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement