scorecardresearch
 

सचिन के बेटे की शादी में साथ दिखे शाहरुख-आमिर, मेहमानों से की बात, Inside Video

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को मुंबई में धूमधाम से हुई. इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए. शाहरुख खान और आमिर खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
अर्जुन की शादी में छाए शाहरुख-आमिर (PHOTO: Yogen Shah)
अर्जुन की शादी में छाए शाहरुख-आमिर (PHOTO: Yogen Shah)

5 मार्च का दिन सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास रहा है. रियल लाइफ में सचिन का प्रमोशन हो गया है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को हमसफर के तौर पर चुना है. गुरुवार को मुंबई में पूरे रीति-रिवाजों से अर्जुन और सानिया की शादी हुई. सचिन के बेटे की शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियों का मेला देखने को मिला. 

आमिर-शाहरुख का वीडियो वायरल 
शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे तमाम सितारे अर्जुन और सानिया की शादी का हिस्सा बने. कपल की शादी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. एक वीडियो में शाहरुख और आमिर खान वहां मौजूद मेहमानों से बात करते दिखे. शाहरुख और आमिर के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि वो किसी गंभीर मुद्दे पर डिस्कस कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood (@bollywood.mobi)

सचिन के बेटे की शादी में दो सुपरस्टार्स को साथ देखकर इनके चाहने वालों का दिन बन गया. एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि माशाल्लाह. अन्य ने लिखा कि आमिर को देखकर सुनील ग्रोवर की याद आ गई. कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसा क्यों लग रहा है कि आमिर ज्यादा एक्टिंग कर रहे हैं. कुछ ने कहा कि शाहरुख खान और आमिर खान को साथ देखकर मन खुश हो गया. 

Advertisement

साथ आए बॉलीवुड-क्रिकेट सितारे 
अर्जुन और सानिया की शादी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे. आशा भोंसले को भी वेडिंग सेरेमनी में देखा गया. सचिन के बेटे की शादी में मोहम्मह कैफ, सुरेश रैन, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर्स भी मौजूद थे. हरभजन और युवराज को शाहरुख-आमिर और ऐश्वर्या के साथ पोज देते देखा गया. बड़े क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स को साथ देखना फैन्स के लिए शादी का हाइलाइट रहा. 

अर्जुन और सानिया की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर त्योहार सा माहौल बना दिया है. हर ओर इनकी वेडिंग फोटोज की चर्चा हो रही है. सबसे अच्छी बात ये है कि अर्जुन-सानिया की शादी के दिन इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस तरह फैन्स की खुशियां दोगुनी हो गईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement