scorecardresearch
 
Advertisement
टिप्स-ट्रिक्स

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में AC से लगी आग, कभी ना करें ये गलती

AC Fire
  • 1/7

AC में लगी आग 

दिल्ली-NCR के बड़े शहर गाजियाबाद में AC की वजह से फ्लैट में आग फैल गई. घर वाले वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकल आए. घर वालों ने एक कॉमन गलती की, जो आग लगने की वजह बन गई. (Photo: AI Generated)

15th floor flat
  • 2/7

15वीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट में आग 

गाजियाबाद के इंदिरापुरम  की एक सोसाइटी में 15वें मंजिल के प्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग लगने की वजह AC को बताया है. इसके बाद वक्त रहते आग पर काबू पा लिया. (Photo: Unsplash)

AC price
  • 3/7

आग पर काबू पाया 

फायर डिपार्टमेंट को करीब शाम को 4:30 पर कॉल रिसीव हुई. इसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. (Photo: Unsplash)
 

Advertisement
AC Fire
  • 4/7

AC को बार-बार ऑन करने की गलती 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उस फ्लैट में एक टीचर अपने परिवार के साथ रहती हैं. उन्होंने घर आने के बाद AC को ऑन किया, लेकिन AC किसी खामी की वजह से ऑन नहीं हुई. (Photo: Unsplash) 

Ac Service
  • 5/7

AC में लगी आग 

फिर AC को बंद करने के बाद दोबारा उसको दोबारा ऑन किया, उसके बाद एसी यूनिट में तुरंत आग लग गई. इसके बाद आग तुरंत फैल गई. (Photo: Unsplash)

AC Controll
  • 6/7

AC वाले ना करें ये गलती 

AC इस्तेमाल करने वालों को आमतौर पर इस तरह की गलती नहीं करना चाहिए. अगर स्विच ऑन करने के बाद भी AC ऑन नहीं हो रही तो मैकेनिक को घर बुलाएं. (Photo: Getty )
 

AC Fire Reason
  • 7/7

AC में आग लगने की वजह 

AC में कई बार शॉट सर्किट या अन्य खराबी की वजह से उसमें आग लग जाती है. यह आग पूरे घर में फैल सकती है, जो घर वालों की जान तक ले सकता है. (Photo: Getty )

Advertisement
Advertisement