scorecardresearch
 

रिया चक्रवर्ती से फोटोग्राफर ने पूछा कैसे हो मैम? बोलीं- ठीक हो रही हूं अब

लुक की बात करें तो रिया चक्रवर्ती ने ब्लैक कलर का टॉप पहन रखा था और ग्रे कलर की टाइट्स पहनी हुई थीं. कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने एक काफी कूल यूनिक मास्क पहना हुआ था.

Advertisement
X
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती ने लंबे वक्त तक इंटेंस मीडिया ट्रायल और लीगल इनवेस्टिगेशन का सामना किया है. हालांकि देश की कुछ सबसे बड़ी जांच एजेंसियां भी सुशांत की मौत से रिया का कनेक्शन अब तक खोज नहीं पाई हैं. ड्रग्स मामले में लंबे वक्त तक जेल की सजा काट चुकीं रिया की जिंदगी अब धीरे-धीरे वापस पटरी पर आने लग गई है. 

रिया इन दिनों अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस पर काफी काम कर रही हैं. हाल ही में वह अपने जिम सेशन्स के बाद रवाना होती नजर आईं. तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर ने जब रिया से पूछा कि कैसे हो आप तो रिया ने एक पल रुककर जवाब दिया कि ठीक हो रही हूं अब. ये कहती हुई रिया अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गईं और कार का दरवाजा बंद कर लिया. रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

लुक की बात करें तो रिया चक्रवर्ती ने ब्लैक कलर का टॉप पहन रखा था और ग्रे कलर की टाइट्स पहनी हुई थीं. कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने एक काफी कूल यूनिक मास्क पहना हुआ था. खुले बालों के साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया था और उनके हाथ में पानी की बोतल थी. बता दें कि बीते दिनों रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement

घर की तलाश में निकले थे भाई-बहन
रिया के भाई शोविक को ड्रग्स रखने और प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. 4 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा शोविक के घर पर एक रेड मारी गई थी जिसके बाद शोविक और रिया को गिरफ्तार किया गया था. बीते दिनों दोनों के वो वीडियो काफी वायरल हुए थे जिनमें रिया और शोविक मुंबई की सड़कों पर नए घर की तलाश करते नजर आए थे.

देखें: आजतक LIVE TV

 

Advertisement
Advertisement