इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं... नितेश तिवारी की 'रामायण' का भव्य ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुका है. फिल्म का ट्रेलर को गुरुवार सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया है. हर किसी निगाहें फिल्म के ट्रेलर पर टिकी थीं. आइए देखते हैं कि 'रामायण' का ट्रेलर फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरा है या नहीं.
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
90 के दशक में जब रामानंद सागर 'रामायण' शो लेकर आए, तो हर किसी ने अपने दिमाग में भगवान की वैसी ही छवि बना ली. इसलिए जब 'आदिपुरुष' के जरिए 'रामायण' को बड़े पर्दे पर दिखाया, तो लोग निराश दिखे. फिल्म को लेकर ट्रोलिंग हुई. 'आदिपुरुष' के बाद नितेश तिवारी ने 'रामायण' का ऐलान किया, तो लोगों के मन दहशत थी. हर किसी को यही डर था कि कहीं 'रामायण' का हाल 'आदिपुरुष' जैसा ना हो.
पर नितेश तिवारी ने 'रामायण' बनाकर बिल्कुल भूल नहीं की है. कम से कम ट्रेलर देखकर तो पब्लिक यही कह रही है. ट्रेलर की शुरुआत रावण की भव्य एंट्री से होती है. रावण के रोल में यश को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसके बाद राम बने रणबीर और लक्ष्मण के किरदार रवि दुबे की झलक दिखती है. दशरथ के किरदार में अरुण गोविल भी जचे.
क्या बोली पब्लिक?
फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक ने लिखा कि मैं पाकिस्तान से हूं और ट्रेलर देखने के लिए रातभर जागा. नींद की कुर्बानी देना सफल रहा. एक ने लिखा कि यश भाई रोंगटे खड़े कर दिए. दूसरे ने लिखा कि रणबीर ने भगवान राम के रोल में दिल जीत लिया. दूसरे फैन ने लिखा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था है. एक ने लिखा कि मैं हनुमान जी को देखने के लिए इंतजार कर रहा था. कम से कम झलक दिखा देते. कई फैन्स ने कहा कि पुरानी रामायण में सिम्पलिसिटी थी और नई रामायण सिनेमेटिक है. ट्रेलर में अधिकतर लोगों ने रावण के किरदार को पावरफुल बताया. फैन्स का कहना है कि रामायण में VFX और एडिटिंग बेहतरीन है. नितेश तिवारी की कास्टिंग की दाद देनी होगी.
फिल्म की बात करें, तो 'रामायण' सिनेमाघरों में इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे के साथ लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय अहम रोल में दिखेंगे.