रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स का बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है. सेलेब्स ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि चार हजार करोड़ में बनी रामायण को लेकर किस सेलेब ने क्या कहा.
रामायण पर बोले सेलेब्स
करण जौहर ने फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि रामायण, एक ऐसी कहानी जो हमारी संस्कृति की नसों में बसी है. एक कहानी जिस पर पीढ़ियां पली-बढ़ी हैं. एक कहानी जो मूल्यों, परंपराओं और शुद्ध मानवता का प्रतीक है. आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुनाया है और फिर भी इसके सिनेमैटिक रूपांतरण से इतने प्रभावित होना कोई चमत्कार से कम नहीं है. मैं रामायण की हर एक टीम के सदस्य को सलाम करता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और उनके लिए गहरा सम्मान रखता हूं. हम सभी सपने देख सकते हैं, लेकिन उन्होंने वाकई उसे साकार कर दिखाया!!
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने कहा कि नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए वो झलक रही है, नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामना
आशीष चंचलानी ने कहा कि रामायण ब्लॉकबस्टर है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हिट हैं. रवि दुबे के लिए स्पेशल शाउटआउट क्या परफॉर्मेंद दी है. बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रामायण देखकर वो भावुक हो गए. उन्होंने जटायु और रावण के युद्ध वाले सीन की भी तारीफ की.
मराठी अभिनेता अजिंक्य देव ने लिखा, क्या फिल्म है, क्या फिल्म है! यह एक भव्य फिल्म है, विज़ुअल इफेक्ट्स, अभिनय, सेट्स और इमोशन्स… वाह! यह सिनेमाघर में देखने लायक एक अनुभव है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जिसे किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहिए. अल्लू अर्जुन ने भी रामायण के लिए फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई दी.