scorecardresearch
 

'लंगूर को हूर मिल गई', राजपाल यादव से 13 साल छोटी हैं पत्नी राधा, कैसे हुई पहली मुलाकात

हाल ही में एक बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने राधा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि राधा ने हर कदम पर उनका साथ दिया है. राधा, राजपाल की दूसरी पत्नी हैं. कपल के बीच 13 साल का फर्क है. ऐसे में परिवार को मनाना उनके लिए आसान नहीं था.

Advertisement
X
पत्नी राधा से 13 साल बड़े हैं राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial)
पत्नी राधा से 13 साल बड़े हैं राजपाल यादव (Photo: Instagram/@rajpalofficial)

राजपाल यादव के लिए उनकी पत्नी राधा यादव सिर्फ जीवनसाथी नहीं, बल्कि वो शक्ति भी हैं, जिन्होंने सब कुछ संभालकर रखा है. उनकी पर्सनल लाइफ को संभालने से लेकर रोजमर्रा के फैसलों को दिशा देने तक, राजपाल यादव, पत्नी राधा को अपने सफर की रीढ़ मानते हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्टर ने राधा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि राधा ने हर कदम पर उनका साथ दिया है.

'लंगूर को हूर मिल गई'

शुभंकर मिश्रा संग बातचीत में राजपाल यादव ने अपने रिश्ते की शुरुआत को याद किया. उन्होंने कहा, 'हमारी मुलाकात कैलगरी (कनाडा) में हुई थी. आज भी मुझे समझ नहीं आता कि उत्तर प्रदेश के एक आदमी ने वहां अपना जीवनसाथी कैसे ढूंढ लिया. लेकिन सब बहुत खूबसूरती से हुआ. तब मुझे एहसास नहीं था कि वह मेरी ताकत बन जाएंगी.' मजाकिया अंदाज में उन्होंने आगे कहा, 'मेरी मौसी कहा करती थीं, 'लंगूर को हूर मिल गई', और मैं भी यही सोचता था.'

राजपाल के लिए राधा के साथ उनका रिश्ता महिलाओं की ताकत में उनके विश्वास का हिस्सा है. एक्टर ने कहा, 'मैं हमेशा नारी शक्ति की बात करता हूं. मां से लेकर जीवनसाथी तक, महिलाएं अलग-अलग भूमिकाओं में आपकी जिंदगी को संवारती हैं. मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं, मैं उनकी वजह से मुस्कुराता हूं.'

Advertisement

उन्होंने अपने ससुर के पहले रिएक्शन का एक किस्सा भी सुनाया. राजपाल ने बताया, 'मेरे ससुर ने मेरी जो पहली तस्वीर देखी थी, वह फिल्म जंगल का एक सीन था, खड़े बाल, हाथ में बंदूक, तो वह चौंक गए थे. लेकिन जब उन्होंने मुझे असल में देखा, तो समझ गए कि मैं एक नॉर्मल इंसान हूं. वो सिर्फ किरदार था.'

बेबाक साथी हैं राधा यादव

राजपाल ने बताया कि राधा हमेशा ईमानदार रही हैं. खासकर उनके काम को लेकर. उन्होंने कहा, 'कई बार मैं उन्हें प्रीमियर पर ले गया, और वापसी में हमारी बहस हो गई. वह पूछती थीं, 'क्या तुम्हें यह फिल्म करनी चाहिए थी?' उन्हें चापलूसी पसंद नहीं है. अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता, तो वह साफ-साफ कहती हैं. हर किसी को खुश रखना बहुत मुश्किल होता है.'

दोनों का रिश्ता आपसी सम्मान पर आधारित है. एक्टर ने बताया, 'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. हमारे बीच 10–12 साल का अंतर है, लेकिन हमारी बातचीत हमेशा मजबूत रही है. जब हम मिले थे, तब उनकी हिंदी मुझसे बेहतर थी. उन्हें पांच भाषाएं आती हैं.'

आज भी एक्टर के दोस्त उनकी शादी को लेकर हैरान होते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मेरे कई दोस्त आज भी पूछते हैं, 'तुमने ये कैसे कर लिया?'' घर में भी राधा की अहम भूमिका है. राजपाल ने मजाक में कहा, 'वह मेरे कपड़े खरीदती हैं. मुझे उनकी पसंद पर भरोसा है. अगर उन्होंने मुझे चुन लिया, तो वह कुछ भी सही चुन सकती हैं. वह मेरे सारे खर्चे संभालती हैं. मैं ज्यादा हिसाब-किताब नहीं रखता.'

Advertisement

विदेश में शुरू हुई प्रेम कहानी

एक पुराने इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया था, 'जब 2000 में फिल्म जंगल रिलीज हुई और मैं थोड़ा स्थिर हुआ, तब मेरी मुलाकात राधा से हुई. मैं फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई की शूटिंग के लिए कनाडा गया था. हम तीन साल तक संपर्क में रहे और 2003 में दोनों परिवारों की सहमति से शादी कर ली, क्योंकि हम मानते थे कि शादी दो परंपराओं का मिलन है.'

उन्होंने यह भी बताया कि राधा ने उनके गांव के जीवन को कितनी सहजता से अपनाया. एक्टर ने कहा था, 'जब वह पहली बार गांव आईं, तो मैंने उनसे कभी साड़ी पहनने को नहीं कहा. जैसे मैं अपनी मां से बात करता हूं, वह भी वैसे ही करती हैं. उन्होंने गांव की भाषा सीख ली. एक दिन मैं घर आया तो देखा कि उन्होंने घूंघट कर रखा है, क्योंकि वहां यही परंपरा है. वह होली और दिवाली पर गांव जाती हैं और कोई नहीं कह सकता कि उन्हें पांच भाषाएं आती हैं. इसमें मेरा कोई योगदान नहीं था.'

राधा यादव का नजरिया

राधा ने भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए राजपाल से हुई थी. वो फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा आए थे. उन्होंने कहा, 'हमारी दोस्ती हुई, और वह मेरे घर भी आए और मेरे माता-पिता से मिले. उस समय हमें नहीं पता था कि हम शादी करेंगे. हम लगभग 10 महीने तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे. 2003 में मैं भारत आई और हमने शादी कर ली.'

Advertisement

राधा ने शुरुआती चुनौतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया था, 'मेरे माता-पिता आसानी से राजी नहीं हुए थे, क्योंकि हमारे बीच 13.5 साल का अंतर था. अब हमारी शादी को 23 साल हो चुके हैं.'

राधा यादव असल में राजपाल यादव की दूसरी पत्नी हैं. एक्टर की पहली शादी लगभग 18-20 साल की उम्र में हो गई थी. परिवार ने उनकी अरेंज मैरिज करवाई थी. मगर पहली पत्नी का निधन प्रसव के दौरान हो गया था. उस शादी से उनकी एक बेटी है. अब पत्नी राधा के साथ राजपाल खुश हैं. दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement