scorecardresearch
 

सपोर्टिंग एक्टर्स से बड़े सितारों को होती है इनसिक्योरिटी, एक्टर ने खोली बॉलीवुड की पोल

बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम, एक्टर राजेश कुमार ने बॉलीवुड के क्लास सिस्टम की पोल खोली है. अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों की तारीफ करते हुए राजेश ने कहा कि पुराने समय के बड़े एक्टर्स सपोर्टिंग कास्ट के साथ रिहर्सल करते थे, लेकिन आजकल के स्टार्स ऐसा नहीं करते.

Advertisement
X
राजेश कुमार का शॉकिंग खुलासा (Photo: Screengrab)
राजेश कुमार का शॉकिंग खुलासा (Photo: Screengrab)

एक्टर राजेश कुमार कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोशेष का किरदार निभाकर फेमस हुए राकेश को फिल्मों में अक्सर सपोर्टिंग रोल्स में देखा जाता है. मगर अपनी एक्टिंग की क्षमता से उन्होंने फिल्मों में गहराई जरूर जोड़ी है. अब हाल ही में एक चैट में राजेश कुमार ने फिल्मों के सेट्स पर मौजूद वर्ग व्यवस्था यानी क्लास सिस्टम के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार लीड स्टार, सपोर्टिंग कास्ट से बात तक नहीं करते.

'सपोर्टिंग एक्टर्स को नहीं पूछा जाता'

आफताब पुंटू के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में हुई बातचीत में राजेश कुमार ने बताया कि फिल्म सेट पर अक्सर सिर्फ लीड एक्टर, डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर ही अहम फैसले लेते हैं, जबकि बाकी लोगों के अनुभवों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. राजेश ने कहा, 'अगर आप किसी बड़े सेट पर जाते हैं, तो सिर्फ 4-5 लोग ही सब कुछ डिस्कस करते हैं. डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर, लीड एक्टर और लीड लेखक. बाकी लोगों के अनुभवों की कोई गिनती ही नहीं होती.'

अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों की तारीफ करते हुए राजेश ने कहा कि पुराने समय के बड़े एक्टर्स सपोर्टिंग कास्ट के साथ रिहर्सल करते थे, लेकिन आजकल के स्टार्स ऐसा नहीं करते. उन्होंने बताया, 'हाल के दिनों में मैंने किसी भी लीड एक्टर को हमारे साथ रिहर्सल करते नहीं देखा. या तो वे लेखक के साथ रिहर्सल करते हैं या फिर असिस्टेंट के साथ. वे सेकेंडरी कास्ट से कोई इंटरैक्शन ही नहीं करते. यही वजह है कि फिल्म प्रभावित होती है, क्योंकि कभी-कभी लोग सोचते हैं कि सेकेंडरी एक्टर हमें ओवरशैडो कर सकता है.'

Advertisement

लीड एक्टर्स को होती है इनसिक्योरिटी

राजेश ने यह भी इशारा किया कि कई लीड एक्टर्स सपोर्टिंग कास्ट को लेकर इनसिक्योर महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, 'वे ऐसा करते हैं कि सेकेंडरी कास्ट को उनके डायलॉग्स आखिरी समय पर दिए जाते हैं. इससे वह एक्टर सिर्फ डायलॉग रटने में लगा रहता है.' राजेश ने एक अनुभव भी शेयर किया और बिना किसी का नाम लिए बताया कि एक 'महान एक्टर’ ने उनसे नजर तक नहीं मिलाई. उन्होंने कहा,  
'मैंने कुछ ग्रेट एक्टर्स के साथ काम किया है जो आपको देखते तक नहीं और अपने असिस्टेंट से पूछते हैं कि ये ऐसा क्यों बोल रहे हैं? नहीं, हमें रिहर्सल की जरूरत नहीं है. हम सीधे टेक पर जाएंगे.' अंत में राजेश ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि हमें इस सिस्टम से बाहर निकलना चाहिए.'

राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो से खास पहचान मिली थी. पिछले दो दशकों में उन्होंने 'बा बहू और बेबी', 'नीली छतरी वाले' समेत कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा 'कोटा फैक्ट्री', 'ये मेरी फैमिली' जैसी वेब सीरीज में भी उन्हें देखा गया. एक्टर ने 'सैयारा', 'निशांची', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' संग अन्य फिल्मों में भी कमाल किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement