साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर पिछले डेढ़ हफ्ते से बैक टू बैक घोषणाएं की जा रही हैं. हाल ही में रिलीज डेट की घोषणा के बाद, अब निर्माता एक ओर रोमांचक खबर के साथ तैयार हैं. फिल्म में जेनिफर की भूमिका निभाने वाली लंदन से आई एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस के जन्मदिन के अवसर पर आज उनका लुक रिलीज किया गया है.
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं ओलिविया
ओलिविया मॉरिस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उनका किरदार जेनिफर फिल्म में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और आज उनके अवतार से रहस्य उठा दिया गया है. आज ओलिविया के जन्मदिन पर आरआरआर मूवीज के सोशल मीडिया हैंडल ने उन्हें बधाई दी और प्रशंसकों के सामने उनका लुक रखा.
Wishing the talented and beautiful a very Happy Birthday.
— RRR Movie (@RRRMovie)
बता दें कि फिल्म आरआरआर में अजय देवगन, आलिया भट्ट के साथ-साथ राम चरण और एनटीआर जूनियर नजर आएंगे. ऐसे उम्दा कलाकारों के साथ एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रिकॉर्ड ब्रेकर और ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है.
This October 13, witness Fire 🔥 and Water 🌊 come together as a FORCE that has never been experienced before ✊🏻
— RRR Movie (@RRRMovie)
The biggest collaboration in Indian cinema is set to deliver a memorable experience!!!
THE RIDE BEGINS...
'आरआरआर' 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस बीच प्रशंसकों को एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज और पोस्टर रिलीज पर अपनी नजरें बनाए रखनी होगी क्योंकि रिलीज डेट की घोषणा किसी सरप्राइज से कम नहीं थी और टीम द्वारा प्रशंसकों के बीच इस तरह का उत्साह बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जाएगी.