scorecardresearch
 

जाह्नवी कपूर के सीन्स पर हंगामा! पेद्दी डायरेक्टर ने फिल्म से हटाए वो क्लिप्स, बोले- गलत समझा गया

पेद्दी फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. बढ़ते विरोध के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने विवादित सीन हटाने और माफी मांगने का फैसला किया.

Advertisement
X
जाह्नवी कपूर के काटे गए सीन्स (Photo: Screengrab)
जाह्नवी कपूर के काटे गए सीन्स (Photo: Screengrab)

पेद्दी फिल्म में जाह्ववी कपूर के सीन्स पर बवाल मचा पड़ा है. एक्ट्रेस समेत डायरेक्टर बुची बाबू सना की सोच और विजन पर भी सवाल उठ रहे हैं. ये देखते हुए डायरेक्टर ने पेद्दी से जाह्नवी के आपत्तिजनक सीन्स को काटने की बात कही है. 

बुची बाबू ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उन्होंने फिल्म से कुछ ऐसे दृश्य हटा दिए हैं, जिन्हें जाह्नवी कपूर के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और वस्तु (ऑब्जेक्ट) की तरह दिखाने वाला माना गया था. उन्होंने कहा कि जाह्नवी के कुछ सीन्स गलत संदेश देने वाले बन गए थे और कई लोगों ने उनके किरदार अचियम्मा को सही तरह से नहीं समझा.

जाह्ववी के सीन्स पर थमेगा विवाद?

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों और महिला अधिकार संगठनों ने सवाल उठाए थे कि अचियम्मा का किरदार कैसे लिखा गया है. खास तौर पर फिल्म की प्रेम कहानी को लेकर आलोचना हुई. इसके बाद मेकर्स ने घोषणा की कि महिलाओं के प्रति असम्मानजनक माने गए कुछ दृश्य फिल्म से हटा दिए जाएंगे. विवाद बढ़ने पर बुची बाबू सना ने माफी भी मांगी और कहा कि वो उन दृश्यों को फिल्म से हटा देंगे. इस मामले पर अभी तक न तो राम चरण और न ही जाह्नवी कपूर ने कोई प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बुची बाबू सना ने कहा- मेरे हिसाब से बहुत से लोगों ने जाह्नवी कपूर के ट्रैक को गलत समझा और उसे कहानी में बेवजह माना, जबकि ऐसा नहीं था. उन्होंने बताया कि उनकी पिछली फिल्म के मुकाबले पेद्दी में उन्होंने जानबूझकर अलग तरीका अपनाया था. उनका कहना है कि राम चरण के किरदार पेद्दी के बदलाव को दिखाने के लिए जाह्नवी का किरदार बहुत जरूरी था.

क्लियर नहीं हो पाया विजन- बुची बाबू सना

उन्होंने समझाते हुए कहा- इस फिल्म में मैंने थोड़ा अलग और साहसी तरीका अपनाया. पेद्दी एक दूर-दराज और पिछड़े इलाके से आता है. मैं उसकी कच्ची सोच और व्यवहार को दिखाना चाहता था और बाद में ये बताना चाहता था कि उसका ऐसा होना उसकी परवरिश और माहौल की वजह से है. ऐसे इंसान को लगता है कि जिस लड़की से वो प्यार करता है, उससे शादी करना ही उसका अधिकार है.

हालांकि उन्होंने माना कि कुछ जगहों पर ये बात सही तरीके से पर्दे पर नहीं आ पाई. उन्होंने कहा- इस प्रक्रिया में कुछ शॉट ऐसे बन गए, जिनसे गलत संदेश गया. हमने इसे सुधारने के लिए कदम उठाए हैं और उन दृश्यों को हटा दिया है.

जिन दृश्यों की सबसे ज्यादा आलोचना हुई, उनमें जाह्नवी कपूर का इंट्रोडक्शन वाला सीन शामिल था. इस दृश्य में कैमरा उनके चेहरे पर कम और उनकी कमर, नाभि और शरीर के अन्य हिस्सों पर ज्यादा फोकस करता दिखा. एक और सीन में राम चरण का किरदार पेद्दी, जाह्नवी के किरदार को उसकी परमिशन के बिना चूमता है और कहता है कि उसे प्यार जताने का कोई और तरीका नहीं आता, सिवाय फिजिकल इंटीमेसी के.

Advertisement

पेद्दी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवाद के बावजूद फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement