scorecardresearch
 

रणबीर की 'रामायणम्' में हुई पंचायत फेम एक्टर की एंट्री, निभाएंगे कुंभकर्ण का किरदार

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ इस साल की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं. फिल्म को लेकर हर दिन कुछ न कुछ अपडेट आते ही रहते हैं, अब इस फिल्म के साथ एक एक्टर का नाम जुड़ा है.

Advertisement
X
रामायणम् में होंगे फैसल मलिक (Photo: ITG)
रामायणम् में होंगे फैसल मलिक (Photo: ITG)

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की सबसे बड़ी और मचअवेटेड फिल्म 'रामायणम्' जब से अनाउंस हुई है, तब से ही इसकी कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है. पहले एक्टर बॉबी देओल का नाम रावण (यश) के छोटे भाई कुंभकर्ण के रोल के लिए सामने आया था, लेकिन अब इस रोल के लिए नए एक्टर के नाम पर मुहर लग गई है.

HT की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के एक्टर फैसल मलिक, जो 'पंचायत' में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं, वो इस ताकतवर योद्धा का रोल निभाएंगे. उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है, जो इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है.

पहला शेड्यूल हुआ पूरा
एक सूत्र ने बताया, 'फैसल मलिक मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में कुंभकर्ण के इंट्रोडक्शन सीन के लिए यश के साथ शामिल हुए थे, जिसे एक इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ शूट किया गया था. ये सीन ग्राफिक्स से भरे हुए हैं - बिल्कुल फिल्म 'अवतार' की तरह.'

सूत्र ने आगे बताया कि दूसरे पार्ट के बड़े फाइट सीन अभी शूट होने बाकी हैं. उन्होंने कहा, 'उनकी लंबाई और भारी-भरकम शरीर इस किरदार के लिए एकदम सही हैं.' हालांकि 'रामायणम्' की टीम ने अभी तक कास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, और फैसल मलिक ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

Advertisement

राघव जुयाल का भी जुड़ा नाम
इस बीच एक्टर राघव जुयाल का नाम रावण के बेटे मेघनाद के रोल के लिए सामने आया है. हालांकि इसकी भी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. खबरों के मुताबिक, फिल्म का पहला लुक रामनवमी (27 मार्च) को गेटवे ऑफ इंडिया पर रिलीज होने वाला था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से इसे टाल दिया गया है. तब तक कास्ट के नामों को सीक्रेट रखा गया है.

ये सितारे दिखाई देंगे फिल्म में
रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा कास्ट में हनुमान के रोल में सनी देओल, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, दशरथ के रोल में अरुण गोविल, कौशल्या के रोल में इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा, विद्युतजिह्वा के रोल में विवेक ओबेरॉय और मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल शामिल हैं.

नमित मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का म्यूजिक एआर. रहमान और हंस जिमर ने दिया है, जो दोनों ही ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोज़र हैं. डायरेक्टर तिवारी ने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है.

कब रिलीज की जाएगी फिल्म?
टीम ने इस साल दिवाली पर फिल्म के पहले पार्ट को रिलीज़ करने की पुष्टि की है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के लिए टॉप इंटरनेशनल क्रू मेंबर्स को हायर किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement