scorecardresearch
 

गैंगस्टर मन्या सुर्वे से क्या था नाना पाटेकर का रिश्ता? क्यों कहा था- अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाता

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर वे एक्टिंग को अपना पेशा नहीं बनाते तो शायद अंडरवर्ल्ड की दुनिया में चले जाते. उनके ननिहाल की तरफ के कई लोग अंडरवर्ल्ड से जुड़े थे.

Advertisement
X
नाना पाटेकर का गैंगस्टर से क्या था रिश्ता? (Photo: Indiatoday archive)
नाना पाटेकर का गैंगस्टर से क्या था रिश्ता? (Photo: Indiatoday archive)

लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर ने शोबिज में नाम कमाया. उनकी गिनती वर्सेटाइल एक्टर्स में की जाती थी. अपनी दमदार एक्टिंग से वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर नाना एक्टर ना होते तो किस प्रोफेशन को चुनते? अपने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया था अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में ना होते, तो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में जाते. जानें इस किस्से की पूरी कहानी.

...अंडरवर्ल्ड की दुनिया में होते नाना?

नाना पाटेकर ने लल्लनटॉप को दिए पुराने इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था. उनका कहना था अगर वो एक्टिंग को अपना प्रोफेशन नहीं बनाते, तो शायद उनका करियर किसी और दिशा में जाता. उनका एग्रेशन उन्हें जिंदगी में गलत और खतरनाक रास्ते पर लेकर जा सकता था. वो बचपन में गुस्सैल थे. उनके कई लोगों से झगड़े हुए थे. लोग उनके एग्रेशन से डरते थे.

उन्होंने कहा था- मेरी मां के परिवार के लोग सभी अंडरवर्ल्ड वाले थे. उनके मामा भी सभी उसी ट्रैक पर चले. हम उनके जैसे ना बने इसलिए मां हमें उठाकर गांव लेकर गई. मेरी मां भी बहुत गुस्सैल थी. 

वहीं नाना ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मुंबई का डॉन मन्या सुर्वे उनका रिश्तेदार था. मन्या सुर्वे उनके मामा का बेटा था. नाना ने कहा था- मन्या सुर्वे मेरा भाऊ था. हालांकि नाना ने मारधाड़ की दुनिया से दूर एक्टिंग के क्रिएटिव फील्ड में अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने अंडरवर्ल्ड की दुनिया से दूर रहने का क्रेडिट अपनी मां को दिया था. उनकी मां ने बच्चों को अपराध और अंडरवर्ल्ड के माहौल से दूर रखा था. उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें मुंबई से दूर मुरुड-जंजीरा में पाला था. 

Advertisement

कौन था मन्या सुर्वे?
मन्या सुर्वे का नाम अंडरवर्ल्ड की दुनिया में काफी चर्चा में रहा था. उसका असली नाम मनोहर अर्जुन सुर्वे था. 1970 और 1980 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड में मन्या सुर्वे की धाक थी. उसके नाम से लोग खौफजदा रहते थे. एक मर्डर केस में वो यरवडा जेल गया था. वहां से बाहर निकलने के बाद से वो अपराध की दुनिया में लुप्त हो गया था. 11 जनवरी 1982 को मन्या पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement