scorecardresearch
 

Nana Patekar Family: अपने पीछे पत्नी और बेटा छोड़ गए नाना पाटेकर, लाइमलाइट से दूर परिवार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया.

Advertisement
X
नाना के परिवार में कौन-कौन? (Photo: Social Media)
नाना के परिवार में कौन-कौन? (Photo: Social Media)

नाना पाटेकर को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है. 75 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने सुबह 5:20 बजे नाना पाटेकर को मृत घोषित किया. उन्हें तेज छाती में दर्द हुआ था. इसलिए मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर गई, लेकिन फ्लैट पर वो बेहोश मिले. घर पर उन्हें फौरन कार्डियक मसाज (CPR) दी गई और बाद में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा ना सके. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन की पुष्टि की है. आइए जानते हैं कि दिग्गज एक्टर की फैमिली में कौन-कौन है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को दर्शक ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं. स्क्रीन पर वो अक्सर तेज लहजे और दमदार डायलॉग के लिए चर्चा में रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में नाना पाटेकर अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखते थे. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और उनका जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था.

नाना पाटेकर

नाना पाटेकर की फैमिली
नाना पाटेकर के पिता दिनकर पाटेकर टेक्सटाइल पेंटर थे और छोटे पैमाने के व्यवसाय से जुड़े रहे. मां संजनाबाई पाटेकर एक गृहिणी थीं. नाना पाटेकर ने अपने बचपन में आर्थिक तंगी भी देखी, लेकिन अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.

नाना पाटेकर फैमिली

पत्नी नीलकंती पाटेकर
नाना पाटेकर की पत्नी नीलकंती पाटेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. वो एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रही हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री में हुई थी और बाद में उन्होंने शादी की. हालांकि, कुछ सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे. फिर भी उनका रिश्ता कानूनी तौर पर बरकरार रहा और दोनों ने कभी पब्लिक रूप से तलाक की बात नहीं की.

Advertisement

नाना पाटेकर फैमिली

नाना पाटेकर वाइफ

बेटा मल्हार पाटेकर
शादी के बाद नाना पाटेकर और नीलकंती दो बेटों के माता-पिता बने. बड़े बेटे दुर्वासा का 2 साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था और छोटे बेटे मल्हार पाटेकर हैं. मल्हार असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते हैं. मल्हार अपने पिता की तरह लिमिटेड मीडिया अटेंशन पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी कम दिखाई देते हैं.

 

नाना पाटेकर का बेटा

नाना पाटेकर को अकसर लोग अपने गुस्से और सीधे बोलने के लिए जानते हैं, लेकिन परिवार के मामलों में वो अलग थे. फिल्मों से दूर समय में वो खेती, समाजसेवा और किसानों के लिए काम करने में अपना वक्त देते थे.

नाना पाटेकर की फैमिली स्टारडम की चकाचौंध से दूर रहकर साधारण और निजी जिंदगी जीने का उदाहरण है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement