scorecardresearch
 

बनने से पहले डूबा मोनालिसा का करियर, बंद हुई फिल्म, सनोज मिश्रा ने किया कंफर्म

मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया था. अब मोनालिसा के आरोपों का ये परिणाम हुआ है कि सनोज मिश्रा ने उनकी फिल्म बंद करने का ऐलान कर डाला है. उन्हें मोनालिसा के आरोपों से काफी दुख पहुंचा है.

Advertisement
X
बंद हुई मोनालिसा की पहली फिल्म (Photo: ITG)
बंद हुई मोनालिसा की पहली फिल्म (Photo: ITG)

महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों अलग कारणों से सुर्खियों में हैं. उन्होंने फरमान खान से इंटरफेथ मैरिज की, जिसके बाद उनके परिवार में बड़ा बवाल खड़ा हुआ. लोगों ने मोनालिसा की शादी को गलत ठहराना शुरू किया. मोनालिसा ने भी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. उन आरोपों में अचानक डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी आ गए, जो मोनालिसा की पहली फिल्म बना रहे थे. 

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ जैसा गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर ने उन्हें शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छुआ. जब उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी, तो उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया. हालांकि मोनालिसा के इन दावों को सनोज मिश्रा ने झूठा बताया है. अब डायरेक्टर ने मोनालिसा के आरोपों के बाद HT को बताया है कि उनकी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' अब रिलीज नहीं होगी. 

सनोज मिश्रा बढ़ाएंगे मोनालिसा की मुश्किलें

सनोज मिश्रा का कहना है, 'वो मुझे इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में इसलिए फंसा रही है क्योंकि उसके परिवार के करीब 7-8 लोग इतने दिनों से उज्जैन में मेरे घर पर रह रहे हैं. जब इतने दिनों मैंने मेहनत करके डायलॉग बोलना, एक्टिंग करना, स्टोरी समझने से लेकर हंसना, रोना सब सिखा रहा था, तब उसे कोई परेशानी नहीं थी. अगर उसके साथ कोई छेड़छाड़ होती, तो वो अपने परिवार से तभी मेरी शिकायत कर सकती थी.'

Advertisement

सनोज मिश्रा आगे कहते हैं कि मोनालिसा उनपर ऐसे आरोप इसलिए लगा रहीं हैं क्योंकि वो उनकी और फरमान की शादी के खिलाफ गए थे. उन्होंने बताया कि वो इस मामले में मोनालिसा के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज कराएंगे. सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म पर कहा, 'पिक्चर तो अब नहीं बनेगी क्योंकि उसे उसकी परवाह ही नहीं है, और अब तो मेरे लिए ये मामला काफी अलग भी हो चुका है.'

मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर फरवरी महीने में आया था. लोग उनकी तरक्की देखकर काफी खुश भी थे. मगर अब लगता है कि फरमान संग इंटरफेथ मैरिज के बाद उनका एक्टिंग करियर शुरू होने से पहले ही ठप हो सकता है. हालांकि ऐसा होते हुए तो नहीं दिख रहा क्योंकि मोनालिसा ने खुद कंफर्म किया था कि उनकी साउथ में दो फिल्में बनकर तैयार हैं और जल्द रिलीज होने वाली हैं. अब देखना होगा कि मोनालिसा की जिंदगी में और क्या-क्या होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement