scorecardresearch
 

'दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं', मीका सिंह ने उठाया सवाल

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर अपने भावनाएं जाहिर की हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान से लगाव की उनकी अपनी एक इमोशनल स्टोरी है.

Advertisement
X
पाकिस्तान पर बोले मीका सिंह (Photo: ITG)
पाकिस्तान पर बोले मीका सिंह (Photo: ITG)

सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों खासकर 'बॉर्डर 2' के सीमित प्रमोशन पर सवाल खड़े किए. लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ दिलजीत की फिल्म सरदारजी-3 को जमकर प्रमोट करने पर उन्हें घेरा. ऐसे में जब मीका से पाकिस्तान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया. 

एक इंटरव्यू के दौरान जब मीका से पूछा गया कि आप दिलजीत के बारे में यह सब बोल रहे हो लेकिन आप तो खुद पाकिस्तान गए थे. इसका जवाब देते हुए मीका ने कहा, 'जब मैं वहां पाकिस्तान गया था, उसके बाद उरी हुआ था. दूसरी बता क्या सरकार आपको पाकिस्तान जाने के लिए मना कर रही है? बताइए. आप वीजा लेके जाएंगे. आप पाकिस्तान छिपके थोड़ी जाएंगे. मैं कोई विकासपुरी थोड़ी जा रहा हूं. गाड़ी में छिपके जाऊंगा? पाकिस्तान जा रहा हूं. फ्लाइट से जा रहा हूं. पूरी दुनिया देख रही है और कहीं भी नहीं लिखा कि आप परफॉर्म ना करो. उस चीज को प्रमोट मत करो. फर्क है.'

सिंगर ने आगे कहा, 'अगर आप वहां प्राइवेट फंक्शन में जाकर परफॉर्म कर रहे हो, चार पैसे लेकर इंडिया में आ रहे हो, इंडिया में टैक्स जा रहा है ना. जब वो यहां परफॉर्म करने आते हैं आपको कोई प्रॉब्लम नहीं है. सारे खड़े हो जाते हैं. पूरा बॉलीवुड हाथ चूमता रहता है. कोई भी पाकिस्तानी सिंगर आता है और मुझे पाकिस्तानी सिंगर से कोई प्रॉब्लम नहीं है. पर जब वो आते हैं आप देखो आईफा में हाथ पूरा उठा लेंगे, तो अगर मुझे पाकिस्तान वाले इज्जत दे रहे हैं तो हमें तो खुश होना चाहिए यार.'

Advertisement

पाकिस्तान से लगाव क्यों?

मीका ने कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा पाकिस्तान से क्यों लगाव है, उसकी एक बहुत ही इमोशनल स्टोरी है. दरअसल वहां पर गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा है. ननकाना साहब है, पंजा साहब है और हमारे गुरु रामदास जी का तो अमृतसर में तो पाकिस्तान में तीन बहुत बड़े गुरुद्वारे हैं. तो जब भी मुझे मौका मिलता है, यह मैंने बात शेयर ही करनी थी. आपकी तो मैं जब मुझे पाकिस्तान से बुलावा था पहले तो मुझे लगता है कि शायद मुझे गुरुद्वारा से ही आवाज आई है कि चल बेटा आजा मत्था टेकने आजा. मैं जम्मू शो करने जाता हूं मुझे पक्का पता है कि माता वैष्णो देवी ने ही मुझे बुलाया होगा. तो ये मेरी सोच है.'

पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यकीन मानिए जब मैं पाकिस्तान गया हूं, तो पूरा गुरुद्वारा बहुत सारे वहां पर मुसलमान जो हमारे भाई हैं, पूरी सेवा करते हैं, सफाई करते हैं. सिंधी जो हैं वो गुरु नानक देव जी को मानते हैं. उनके भी चार लामा वो लेते हैं. तो जब वह अपना शरीर छोड़ के गए हैं गुरु नानक देव जी तो मुसलमान कहते हैं हमारा है, तो उन्होंने उनकी पूरी दरगाह बनाने की कोशिश की थी कि आपको पीर बाबा है और हिंदू कहते हैं हमारा है, सिख कहते हैं हमारा हमारा है. तो ये मेरा लगाव है पाकिस्तान से.'

Advertisement

'खैर पाकिस्तान बुरा नहीं. पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं है. ये बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं. लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत चलते हैं. ये मुझे आज तक नहीं समझ आया.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement