एक समय पर बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों के रिश्ते में दूरियां काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं. सुनीता का दावा है कि गोविंदा का उनकी को-एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है और वो दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं, पत्नी के आरोपों पर गोविंदा का भी पलटवार देखने को मिला. गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में पड़ी फूट पर उनकी बहू कश्मीरा शाह ने रिएक्ट किया है.
क्या बोलीं कश्मीरा?
दरअसल, गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह से मीडिया ने गोविंदा और सुनीता के बिखरे रिश्ते पर सवाल किया था. इसपर कश्मीरा गुस्से से भड़क गईं. कश्मीरा चिल्लाते हुए बोलीं- अरे, जब उन लोगों ने छोड़ दिया है एक दूसरे को तो आप भी छोड़ दो ना. मैं इतना जानती हूं कि वो मेरी फैमिली है. मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी. मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं.
'आप लोग क्यों ये सवाल पूछ रहे हो? मैं सुनीता मामी के साथ खड़ी हूं. क्या आज तक उन्होंने कभी भी आवाज उठाई है? कभी भी कहा है कि ये गलत है या वो गलत है? आज बोल रही हैं ना....तो होगा कुछ गलत.'
मामा-मामी के बीच कश्मीरा ने अपनी मामी सुनीता आहूजा को चुन लिया है. फैंस कश्मीरा की सच्चाई की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि सुनीता और गोविंदा के रिश्ते में पड़ी फूट के बीच फैंस और सेलेब्स दो ग्रुप्स में बंट गए हैं. कोई गोविंदा के सपोर्ट में आवाज उठा रहा है, तो कोई सुनीता का साथ दे रहा है.
बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा संग शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया टीना और यशवर्धन आहूजा. अफसोस इस बात का है कि दोनों की शादी को लगभग 39-40 साल हो गए है. लेकिन सालों बाद उनके रिश्ते में तगड़ी दरार पड़ गई है. भले ही दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं, लेकिन दोनों साथ भी नहीं हैं.