scorecardresearch
 

योगासन करते हुए करीना कपूर ने शेयर की फोटोज, दिए परफेक्ट पोज

करीना की ये फोटोज उनकी योगा ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसे री-शेयर किया. पहली फोटो में करीना एक पैर पर बैलेंस बनाते हुए नमस्कार पोज देती नजर आ रही हैं. इसे वृक्षासन कहते हैं.

Advertisement
X
करीना कपूर
करीना कपूर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • फिट रहने के लिए करीना कर रहीं मेहनत
  • चर्चा में करीना की नई फोटोज
  • करीना ने छोटे बेटे का नाम रखा जेह

एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हैं. वो रोजाना योग प्रैक्टिस करती हैं. इन दिनों करीना अपना वेट लॉस करने में लगी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो योग करती दिख रही हैं. करीना की ये फोटोज वायरल हैं. वो अक्सर अपने वर्कआउट सेशन की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

बता दें कि करीना ने 21 फरवरी को बेटे जेह को जन्म दिया था. बेटे के जन्म के बाद करीना का वजन बढ़ गया था. अब करीना इसे खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. वो फैंस को भी योग के लिए मोटिवेट करती रहती है.

करीना कर रहीं योग

करीना की ये फोटोज उनकी योग ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इसके बाद करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसे री-शेयर किया. पहली फोटो में करीना एक पैर पर बैलेंस बनाते हुए नमस्कार पोज देती नजर आ रही हैं. इसे वृक्षासन कहते हैं. वहीं दूसरे फोटो में करीना एक पैर पर खड़े होकर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करती दिख रही हैं. इसे नटराजासन कहते हैं. करीना की योग ट्रेनर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- Fiercely balancing back with my OG Yogini.

Advertisement


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
इस फिल्म में नजर आएंगी करीना
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो गुड न्यूज में देखी गई थीं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी. फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स भी थे. करीना को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था. अब वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी. इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं. करीना ने इस फिल्म की शूटिंग प्रेग्नेंसी के दौरान ही की थी.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement