scorecardresearch
 

ट्विटर पर बोर हो गए कंगना रनौत के फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने दी ये सलाह

कंगना रनौत के फॉलोअर्स काफी वक्त से ऐसी शिकायतें कर रहे थे कि वह कंगना द्वारा शेयर किए जाने कंटेंट से बोर हो गए हैं. अब एक्ट्रेस ने एक ट्वीट करके इस बात का जवाब दिया है.

Advertisement
X
कंगना रनौत
कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. फिल्म जगत हो या राजनीति, खेल की दुनिया हो या वर्तमान का कोई चर्चित मुद्दा, कंगना हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए मशहूर हैं. हालांकि ऐसा लगता है कि कंगना के फॉलोअर्स अब उनके इसी अंदाज से थोड़ा बोर होने लगे हैं.

कंगना जब से खुद ट्विटर पर आई हैं तब से वह किसी भी एक मुद्दे पर कई दिन तक ट्वीट करती रहती हैं. सुशांत केस हो या उनके दफ्तर वाला विवाद, भाई की शादी हो या कोई और समसामयिक चर्चा. कंगना कई दिन तक एक ही विषय पर बोलती रहती हैं. और ट्विटर पर फैन्स उनकी इसी आदत को लेकर शिकायतें करने लगे थे. 

देखें: आजतक LIVE TV 

हाल ही में कंगना ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा, "वो सारे फैन्स जो पूरे दिन मेरे ट्वीट चेक करते रहते हैं और उन्हें बोरियत भरा या थका हुआ बताते रहते हैं, और मुझसे चुप रहने को कहते हैं. उन्हें मुझे म्यूट/अनफॉलो या ब्लॉक कर देना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो जाहिर तौर पर आपको मैं पसंद हूं. मुझे एक हेटर की तरह मत प्यार कीजिए, लेकिन अगर आपको कोई बेहतर तरीका नहीं पता है तो जारी रखिए."

Advertisement

कहां बिजी हैं कंगना रनौत?
कंगना ने अपने फैन्स को दिए इस संदेश के अंत में एक हर्ट इमोजी और एक स्माइली फेस भी बनाया है. बता दें कि कंगना बीते काफी वक्त से अपने घर पर मनाली में थीं लेकिन हाल ही में वह उदयपुर रवाना हो गई हैं. यहां पर वह अपने भाई की वेडिंग होस्ट कर रही हैं और इस फैमिली फंक्शन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement
Advertisement