एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. वो बेबाकी से ट्विटर पर हर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देती हैं और अपना पक्ष रखती हैं. इसी कारण वो कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ट्रोल्स को भी जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं. लेकिन बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था.
इसके बाद कंगना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. साथ ही कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए उन लोगों को करारा जवाब भी दिया है, जिन्होंने उनके ट्विटर अकाउंट को बैन कराने के लिए मांग की थी.
बता दें कि ट्विटर पर #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड भी कर रहा है.
कंगना ने ट्वीट में क्या कहा?
एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा- 'लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे और मेरे अकाउंट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कराया. वो लोग मुझे धमका रहे हैं. मेरा अकाउंट/ वर्चुअल आईडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है. मगर मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्जन फिल्मों के जरिए वापस आएगा. तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी.'
Librus cried to their chacha and got my account temporarily restricted, they are threatening me mera account/virtual identity kabhi bhi desh keliye shaheed ho sakti hai,magar my reloaded desh bhakt version will reappear through my movies.Tumhara jeena dushwar karke rahungi.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)
बता दें कि हाल ही में कंगना ने वेब सीरीज तांडव को लेकर हो रहे विवाद पर भी रिएक्ट किया था. जब वेब सीरीज के मेकर्स ने माफी मांगी तो भी एक्ट्रेस ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी और वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से सवाल किए थे.
कंगना के इस ट्वीट के बाद हुई थी ट्विटर बैन की मांग
इसके अलावा कंगना ने 'तांडव' के बारे में चर्चा करते हुए एक ट्वीट के जवाब में लिखा था, 'क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ किया था... पहले शांति फिर क्रांति...इनका सिर कलम करने का वक्त आ गया है... जय श्री कृष्ण.' कंगना के इस ट्वीट को काफी लोगों ने ट्विटर को रिपोर्ट किया था. बाद में ये ट्वीट कंगना रनौत ने डिलीट भी कर दिया था.
वर्क फ्रंट पर कंगना फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए जा रहे हैं.