scorecardresearch
 

गोविंदा का फैमिली मैटर हुआ पब्लिक, परेशान भांजी आरती, बोलीं- मामी से बात करूंगी

गोविंदा और सुनीता आहूजा का कलेश पब्लिक होने की बात से उनकी भांजी आरती सिंह बड़ी दुखी हुई हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वो अपने मामा-मामी दोनों से बात करेंगी. लेकिन उनके मामले में दखल नहीं देंगी.

Advertisement
X
परिवार के लिए परेशान आरती सिंह (Photo: Instagram @artisingh5/govinda_herono1)
परिवार के लिए परेशान आरती सिंह (Photo: Instagram @artisingh5/govinda_herono1)

गोविंदा इन दिनों भले ही फिल्मों में ना काम कर रहे हों. मगर उनकी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. पिछले कई दिनों से उनका और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच झगड़ा चल रहा है. मामला काफी गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे उनका परिवार भी हताश है. गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपने मामा-मामी के झगड़े से परेशान हैं. 

अपनी मामी से बात करेंगी आरती

आरती सिंह हाल ही में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं, जहां उनकी मुलाकात पैप्स से हुई. वहां उनसे गोविंदा-सुनीता आहूजा को लेकर चल रहे तलाक विवाद और झगड़े को लेकर भी सवाल किया गया. कृष्णा अभिषेक की बहन ने कहा कि ये उनकी फैमिली का मामला है. वो इसमें नहीं कुछ कमेंट करना चाहेंगी. ये बात उनके घर के दो बड़ों के बीच भी है. 

आरती ने उन लोगों को भी फटकार लगाई, जो उनके मामा-मामी के झगड़े में फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनकी कोशिश अच्छी है. मगर वो उन लोगों के जैसी नहीं हैं, जो गोविंदा-सुनीता के नाम पर फुटेज लें क्योंकि वो परिवार का हिस्सा हैं. 

आरती ने आगे अपने मामा-मामी के बीच चल रही खटपट पर दिल की बात भी साझा की. उन्होंने कहा- मेरी जो फीलिंग है ना, मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी. मेरी फीलिंग है, मैं टीना (गोविंदा की बेटी) से बात करूंगी. मैं यश (गोविंदा के बेटे) से बात करूंगी. मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी. मैं अपनी फीलिंग अपनी फैमिली को बताऊंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती क्योंकि वो मेरी फीलिंग है.

Advertisement

क्या है गोविंदा-सुनीता का झगड़ा?

सुनीता का दावा है कि एक्टर अपने से छोटी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर को डेट कर रहे हैं. मगर गोविंदा इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि वो सिर्फ उनकी को-स्टार है. कुछ दिन पहले गोविंदा और कोमल एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए, जिसके बाद सुनीता ने मीडिया में अपने पति को लेकर कई बातें कह डालीं. इस बार हमला दोनों तरफ से हुआ.

गोविंदा ने भी सुनीता की बातों का जवाब दिया. फिर कुछ दिनों पहले सुनीता और उनके बेटे यश फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते नजर आए. उनके वकील ने दावा किया कि सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लिया है. इसके बाद राखी सावंत संग सुनीता की फोन कॉल वायरल हुई. पैप्स के सामने राखी ने अपना फोन स्पीकर पर किया जिसमें गोविंदा की पत्नी ने दावा किया कि एक्टर कोमल के साथ दूसरी शादी करने जा रहे थे. ऐसा ना हो, इसलिए उन्होंने तलाक का केस वापस लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement