एक समय था जब बॉलीवुड में गोविंदा का बोलबाला था. वो बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट्स फिल्में दे रहे थे. लेकिन आज के वक्त में वो बड़े पर्दे से दूर हैं. गोविंदा को 'छोटे' इवेंट्स पर डांस और सस्ती कार में ट्रैवल करते देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर उनके 'डाउनफॉल' की बातें की जा रही हैं. अब एक्टर ने इन सारी चीजों पर अपना पक्ष रखा है.
ट्रोलिंग पर बोले गोविंदा
सोशल मीडिया पर गोविंदा के वीडियोज वायरल होते रहे हैं. एक वायरल वीडियो में वो प्रतापगढ़ के एक स्कूल इवेंट में डांस करते दिखे. क्लिप वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने पूछा कि गोविंदा छोटे फंक्शन में क्यों परफॉर्म क्यों कर रहे हैं. क्या उनका डाउनफॉल शुरू हो गया है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा- वो जिन्हें छोटा कह रहे हैं वो एक CM का है और जो दूसरे हैं वो MP हैं. गोविंदा ने कहा कि सोशल मीडिया किसी के बस में नहीं हैं. लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हैं. कुछ भी हेडलाइन चला देते हैं.
क्या गोविंदा छोटी गाड़ी में घूमे?
उन्होंने आगरा में 'छोटी-छोटी गाड़ी' में घूमने वाली बात पर भी सफाई दी. गोविंदा ने कहा कि उनके पास वही गाड़ी अलाउड है. आपको मर्सिडीज सब बाहर खड़ी रखनी पड़ती है. क्योंकि वो वहां का रूल है. इससे ये अफवाहें खारिज हो गईं कि वो लाइफस्टाइल कम्प्रोमाइज कर रहे हैं.
सबसे बड़ी बात, गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी घमंड काम के रास्ते में नहीं आने दिया. वो कहते हैं कि मैं कभी ये सब ईगो-विगो में नहीं आया. उन्होंने आलोचना के टाइमिंग का जिक्र किया कि जब लोग गाड़ी पर सवाल उठा रहे थे, वो उसी टाइम फ्लाइट में थे, जहां पैसेंजर्स ने 'हैप्पी बर्थडे' गाकर सरप्राइज दिया.
गोविंदा ने कहा कि वो अपने हर काम के लिए शुक्रगुजार हैं. उन्होंने कहा कि मैं तो शुक्रिया अदा करता रहता हूं. भैया कि ऊपर वाले ने बहुत दिया है. निगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देते. कोई उदासी या मजबूरी नहीं है. ऐसा कुछ भी नहीं है बॉस. ऊपर वाले ने बहुत दिया है. हम बहुत खुश हैं. गोविंदा ने कहा, जो भी आगे निकल रहा है, चाहे जिस तरीके से निकल रहा है, आगे निकले. हदें पार ना करें. टॉप पर आइए, अच्छा लगेगा.