scorecardresearch
 

Sehwag loses cool: गौतम गुलाटी ने की बदतमीजी, स्टेज छोड़कर गए सहवाग, बोले- लाशें बिछाने की बात करते हो

राइज एंड फॉल 2 में मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी के बीच तनाव बढ़ गया है. वीकेंड पावरप्ले में दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि होस्ट सहवाग ने स्टेज छोड़ दिया. दोनों को सहवाग से डांट पड़ी.

Advertisement
X
वीरेंद्र सहवाग को आया गुस्सा (Credit: MX Player)
वीरेंद्र सहवाग को आया गुस्सा (Credit: MX Player)

अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहे रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में जबरदस्त धमाल हो रहा है. वीकेंड पावरप्ले में एक बार फिर मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी के बीच ठनी है. होस्ट सहवाग के सामने दोनों एक-दूसरे से लड़ पड़े. जिसका नतीजा ये हुआ कि वीरू ने स्टेज से वॉकआउट कर लिया.

मनीष-गौतम में फिर ठनी
पिछले कई दिनों से गौतम और मनीष के बीच तनातनी चल रही है. मनीष ने स्टेज पर एक्टर की नकल कर बताया कि कैसे वो टशन में उठते, बैठते और बात करते हैं. मनीष ने सोफे पर एक पैर ऊपर रखा और कहा कि ये इस अंदाज में बात करते हैं. ये कौन सा तरीका है अल्टीमेट रूलर का. जवाब में गौतम ने टशन दिखाकर कहा कि ये उनका तरीका है. गौतम भी सोफे पर एक पैर ऊपर रखकर खड़े हो गए.

एक्टर ने कहा- मैं ऐसे ही चढ़कर बैठूंगा. आप मेरा स्टाइल नहीं चेंज कर सकते. इस बीच करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी ने गौतम को टशन ना दिखाने को कहा. गौतम को समझाया कि सहवाग सर की थोड़ी तो इज्जत कर लो. उनका झगड़ा देखकर सहवाग गुस्से में स्टेज छोड़कर चले गए.

Advertisement

सहवाग ने लगाई क्लास
कुछ देर बाद सहवाग वापस लौटे. उन्होंने मनीष और गौतम को डांट लगाई. सहवाग ने कहा- मुझे ऐसे झगड़ा सुनने की आदत नहीं है. इसलिए मैं यहां से चला गया था. मैंने सोचा मेरे पीछे जितनी बातें करनी हो आप लोग कर लें. मुझे लगा था C से ये सेलेब्रिटी वाला शो है. लेकिन ये तो क्रिमिनल वाला शो है. कोई गोलियों की बातें करता है. किसी ने कहा कि लाशें बिछा देंगे. कोई धमकी दे रहा है. क्या गुंडे लग रहे हो आप लोग. ये कौन सी भाषा है. गौतम ये कौन सा तरीका है कि कोई होस्ट करने आया है आप पैर चढ़ाकर खड़े हो. आप होस्ट को चैलेंज कर रहे हो. मैं भी तुम सबसे प्यार करता हूं. इसका ये मतलब नहीं आप मुझसे बदतमीजी करोगे. खेल का मजा तब आता है जब बिना गाली दिए, नीचा दिखाए शो को जीतो.

अब देखना होगा सहवाग की इस डांट के बाद गौतम और मनीष का गेम किस ओर बढ़ता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement