scorecardresearch
 

Snapchat Gen Z Hacks: शॉपिंग से पहले करें दोस्तों से बात! Gen Z के लिए आया 'सीक्रेट' फीचर

जेन जी के लिए शॉपिंग अब सिर्फ प्रोडक्ट पसंद करने और ऑर्डर करने तक लिमिटेड नहीं है. कपड़े खरीदने से पहले दोस्तों को फोटो भेजना, ब्यूटी प्रोडक्ट पर उनकी राय लेना और चैट में बेहतर ऑप्शन खोजना भी खरीदारी का हिस्सा बन गया है. स्नैपचैट का नया ‘इनर सर्कल’ कैंपेन इसी ट्रेंड को दिखाता है. इसमें मिंत्रा, इंस्टामार्ट और नाइका जैसे ब्रांड भी शामिल हैं.

Advertisement
X
क्या कपड़ें खरीदने से पहले दोस्त की राय जेन जी के लिए रखती है मायने?
क्या कपड़ें खरीदने से पहले दोस्त की राय जेन जी के लिए रखती है मायने?

आज की जेन जी के लिए शॉपिंग सिर्फ ऑनलाइन प्रोडक्ट देखना और उसे खरीद लेना नहीं है. अब दोस्तों की राय, चैट में मिलने वाले सुझाव और किसी आउटफिट का फोटो शेयर करना भी खरीदारी का अहम हिस्सा बन गया है. कई बार किसी कपड़े को खरीदने से पहले दोस्त से उसका फिट चेक करवाया जाता है, तो कभी किसी ब्यूटी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले करीबी लोगों की सलाह ली जाती है. इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए स्नैपचैट ने अपना नया ब्रांड कैंपेन ‘इनर सर्कल’ शुरू किया है.

अक्टूबर 2026 को जारी 'पैशनेट इन मार्केटिंग' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैंपेन का मकसद ये दिखाना है कि जेन जी की खरीदारी के फैसलों पर उनके करीबी दोस्तों और आपसी बातचीत का कितना असर पड़ता है. इस कैंपेन में मिंत्रा, इंस्टामार्ट और नाइका जैसे ब्रांड्स भी शामिल हैं. 

दोस्तों की राय से कैसे बदल रही है शॉपिंग?

स्नैपचैट के ‘इनर सर्कल’ कैंपेन में तीन तरह की डेली लाइफ के सिच्युएशन्स को दिखाया गया है. पहली, शादी में जाने के लिए कपड़े चुनने में दोस्त की हेल्प लेना. दूसरी, ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह लेना. तीसरी, दिवाली पर दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के लिए कुछ खास खरीदना.

इन उदाहरणों के जरिए कैंपेन दिखाता है कि सोशल मीडिया पर बातचीत सिर्फ दोस्तों से जुड़े रहने का जरिया नहीं है. यह प्रोडक्ट खोजने, उनके बारे में राय लेने और आखिर में खरीदारी का फैसला करने में भी हेल्प करती है. यानी शॉपिंग की शुरुआत चैट से हो सकती है और उसका अंत ऑनलाइन चेकआउट पर. 

Advertisement

ब्रांड्स भी समझ रहे हैं दोस्तों की अहमियत

इंस्टामार्ट के ग्रोथ डायरेक्टर राहुल दोस (Rahul Doss) ने कहा कि त्योहारों के दौरान दोस्तों का अचानक घर आना, आखिरी वक्त पर प्लान बनना और छोटी-छोटी चीजों से किसी मिलन को खास बनाना आम बात है. स्नैपचैट के साथ उनकी साझेदारी ये दिखाती है कि ऐसी कई स्थितियों की शुरुआत चैट से होती है और फिर लोग अपनी जरूरत की चीजें ऑर्डर करते हैं.

वहीं, मिंत्रा की सीनियर डायरेक्टर-ब्रांड मार्केटिंग नेहा गुलाटी (Neha Gulati) ने कहा कि त्योहारों के लिए कपड़े चुनना एक सोशल एक्टिविटी है. चैट पर किसी आउटफिट का फिट चेक करना लोगों को अपने लुक को लेकर भरोसा देता है. उनके मुताबिक, जेन जी जिन बातचीत पर पहले से भरोसा करती है, उनमें शामिल होकर ब्रांड्स फैशन को ज्यादा पर्सनल और मजेदार बना सकते हैं. 

जेन जी को समझने की कोशिश कर रहे हैं ब्रांड्स

स्नैप Inc. के इंडिया मार्केटिंग हेड अंकित गोयल (Ankit Goyle) ने कहा कि त्योहारों की शॉपिंग अब पहले की तरह एक सीधा प्रोसेस नहीं रह गई है. जेन जी के लिए खरीदारी का फैसला उन लोगों से शुरू होता है जिन पर वे भरोसा करते हैं. इसमें दोस्त की राय, स्नैपचैट पर शेयर की गई फोटो, आउटफिट का फिट चेक या चैट में मिली सलाह शामिल हो सकती है.

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा कि ब्रांड्स के लिए सिर्फ लोगों को अपना प्रोडक्ट दिखाना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें उन बातचीत का हिस्सा बनना होगा जो खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. 

सोशल मीडिया पर दिखेगा कैंपेन

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इनर सर्कस’ कैंपेन की फिल्में मेन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएंगी. इसके अलावा मुंबई, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में आउटडोर और डिजिटल आउटडोर ऐड्स भी लगाए जाएंगे.

स्नैपचैट और GWI की इस साल की शुरुआत में जारी रिसर्च में भी भारत में त्योहारों के दौरान खरीदारी के बदलते तरीकों पर ध्यान दिया गया था. नया कैंपेन इसी बात को आगे बढ़ाता है कि जेन जी के लिए शॉपिंग अब सिर्फ प्रोडक्ट और कीमत तक सीमित नहीं है. इसमें दोस्ती, भरोसा और आपसी बातचीत भी अहम रोल निभाते हैं. 

क्या है स्नैपचैट का इनर सर्कल कैंपेन?

स्नैपचैट की 'इनर सर्कल’ कैंपेन इस बात पर ध्यान देती है कि जेन जी खरीदारी से जुड़े फैसले लेते वक्त अपने करीबी दोस्तों और लोगों से कैसे कनेक्ट रहती है. आज सोशल मीडिया सिर्फ नए प्रोडक्ट देखने का जरिया नहीं है, बल्कि दोस्तों से उनकी राय लेने और खरीदारी का फैसला करने में भी हेल्प करता है.

इसका मतलब है कि जेन जी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का एक्सपीरियंस सिर्फ किसी वेबसाइट पर प्रोडक्ट देखने और ऑर्डर करने तक लिमिटेड नहीं है. इसमें दोस्तों के साथ चैट करना, अपनी पसंद शेयर करना और उनकी सलाह लेना भी शामिल है.

Advertisement

दोस्तों की राय क्यों है इतनी जरूरी?

मान लीजिए, किसी को ऑनलाइन एक जैकेट पसंद आ जाती है. वह सीधे उसे खरीदने के बजाय पहले अपने दोस्तों को उसकी फोटो भेजता है. कोई दोस्त रंग की तारीफ करता है, तो कोई बताता है कि उसी कीमत में इससे बेहतर ऑप्शन मिल सकता है. आखिर में खरीदारी का फैसला इन सभी बातों को ध्यान में रखकर लिया जाता है.

ऐसा करने से जेन जी को अपनी पसंद पर भरोसा करने में हेल्प मिलती है. साथ ही, वे खरीदारी से पहले अलग-अलग ऑप्शन्स के बारे में जान पाते हैं. फैशन, ब्यूटी और टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड्स में दोस्तों की सलाह खास तौर पर काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें:  "वैभव-अभिषेक ही नहीं, ये 5 क्रिकेटर भी हैं Gen Z, मैदान पर मचाते हैं धमाल

सोशल मीडिया कैसे बदल रहा है शॉपिंग का तरीका?

पहले लोग खरीदारी के लिए दोस्तों के साथ बाजार जाते थे या घर पर किसी से सलाह लेते थे. अब यही काम फोन पर चैट, फोटो और वीडियो शेयर करके भी किया जा सकता है. स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने करीबी लोगों के साथ बातचीत करते हुए अपनी पसंद और खरीदारी से जुड़े सवाल शेयर कर सकते हैं.

ब्रांड्स के लिए भी ये बदलाव जरूरी है. अब किसी प्रोडक्ट को पसंद किया जाना ही काफी नहीं है. ये भी मायने रखता है कि लोग उसके बारे में अपने दोस्तों से क्या बात करते हैं और क्या उसे दूसरों को खरीदने की सलाह देते हैं.

Advertisement

क्या यही है जेन जी का नया शॉपिंग हैक?

जेन जी का ये तरीका खरीदारी को ज्यादा बातचीत वाला एक्सपीरियंस बनाता है. इससे उन्हें नए प्रोडक्ट के बारे में जानने और दूसरे ऑप्शन्स पर सोचने का मौका मिलता है. हालांकि, दोस्तों की सलाह हमेशा सही हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए किसी चीज को खरीदने से पहले उसकी कीमत, क्वालिटी और अपनी जरूरत को देखना भी उतना ही जरूरी है.

जेन जी के लिए शॉपिंग अब सिर्फ अपनी पसंद चुनने की बात नहीं रह गई है. इसमें दोस्तों की राय, ऑनलाइन बातचीत और अपनी पसंद को दूसरों के साथ शेयर करना भी शामिल है. स्नैपचैट की ‘इनर सर्कल’ कैंपेन इसी बदलाव को सामने लाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement