शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. इस साल की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक रामायण को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इसके अलावा एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के चले जाने वाला वक्त याद किया, जब वो बेहद दर्द भरी जिंदगी जी रही थीं.
40 की उम्र में दूसरी बार बेटे की मां बनीं टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया, दिखाई झलक
टेलीविजन एक्ट्रेस और बिजनेसवुमेन आशका गोराडिया ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने 7 मई 2026 को अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उसकी झलक भी दिखाई.
'रामायण' के लिए मुंबई में बना मिथिला, सीता स्वयंवर की तैयारी, रावण की एंट्री पर आया अपडेट
यश मुंबई में 'रामायण' के लिए सीता स्वयंवर में रावण के धनुष उठाने में उसकी असफलता वाले सीन की शूटिंग कर रहे हैं. यह सीन कहानी में एक अहम मोड़ है और इसे मिथिला के एक भव्य सेट पर फिल्माया जा रहा है.
अरमान कोहली संग रिश्ता था 'ट्रॉमा', बोलीं तनीषा मुखर्जी, खोले बिग बॉस के राज
बिग बॉस 7 शो शो के दौरान, तनीषा अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं, और गौहर खान के साथ उनकी कई बार झड़प हुईं. अब एक्ट्रेस ने इस शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
ऋषि कपूर की मौत का सदमा, नीतू कपूर को लगी पीने की लत, महीनों नहीं सोईं
नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के चले जाने वाला वक्त याद किया, जब वो बेहद दर्द भरी जिंदगी जी रही थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो महीनों तक सोती नहीं थीं. अपना जीवनसाथी खोने के बाद, नीतू कपूर की जिंदगी दुख से भर गई थी.
'विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाहिए', राखी सावंत की तमन्ना, बताई अधूरी ख्वाहिश
राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में थलपति विजय और तृषा के डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.