scorecardresearch
 

फराह के पति का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, अब शेयर किया क्र‍िप्ट‍िक पोस्ट

डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके रियल या AI ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. 52 साल के शिरीष का नया लुक फैन्स को हैरान कर रहा है, जिसमें वो यंग और फिट नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
शिरीष कुंदर ने की हुई कायापलट (PHOTO: Instagram @shirishkunder)
शिरीष कुंदर ने की हुई कायापलट (PHOTO: Instagram @shirishkunder)

डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के हसबैंड शिरीष कुंदर हाल ही में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर की, जिससे फैंस दंग रह गए. कुछ लोग मानते हैं कि ये रियल ट्रांसफॉर्मेशन है, तो कुछ डिबेट कर रहे हैं कि क्या ये AI का कमाल है. इसी बीच उन्होंने शुक्रवार 27 फरवरी को एक नई फोटो शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने मिस्टीरियस कैप्शन भी लिखा है. 
 
शिरीष की क्रिप्टिक पोस्ट
शिरीष कुंदर ने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर करके फैन्स को सरप्राइज किया है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगर आप दूर नहीं जा सकते, तो आप नेगोश‍िएट नहीं कर रहे हैं. आप भीख मांग रहे हैं.

तस्वीर में शिरीष अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं. बाकी फोटोज में वो शर्टलेस पोज दे रहे हैं, कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट लग रहे हैं.  एक फोटो में वो सूट पहने शार्प लुक में नजर आ रहे हैं. इससे पहले फराह के पति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मूर्ख को कभी आइना मत दिखाओ. वो जो देखगा इसके लिए तुम्हें ही दोषी ठहराएगा. 

क्या है शिरीष के ट्रांसफॉर्मेशन का सच?
शिरीष कुंदर 52 साल के हैं. इस उम्र में ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है. क्योंकि ट्रांसफॉर्मेशन में ना सिर्फ उसका घटा वजन दिख रहा है, बल्कि शक्ल-सूरत पूरी तरह बदल चुकी है. फोटो में वो बिल्कुल 25 साल के लड़के की तरह नजर आ रहे हैं. कुछ लोग ये भी बोल रहे हैं कि शायद वो एंटी-एजिंग दवाई ले रहे हैं. एक कमेंट था, क्या आप फराह खान के हसबैंड हो? आप अलग लग रहे हो. एक ने पूछा, रियल या AI?

फराह और शिरीष की शादी 2004 में हुई थी. दोनों फिल्म मैं हूं ना के सेट पर मिले थे. फराह ने फिल्म डायरेक्ट की थी और शिरीष ने एडिटिंग. उम्र में 8 साल का गैप होने के बावजूद, कपल अकसर अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के बारे में बात करता है. शिरीष की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म थी मिसेज सीरियल किलर, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस, मनोज बाजपेयी और मोहित रैना थे. 

Advertisement

शिरीष की तस्वीरें AI हैं या रियल, इस पर उन्होंने अब तक कई जवाब नहीं दिया है. वो बस क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement