scorecardresearch
 

टीवी की मशूहर एक्ट्रेस Divya seth shah की जवान बेटी की अचानक हुई मौत, सदमे में परिवार

दिव्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की. जो कि बेटी मिहिका के प्रेयर मीट की है. इस पोस्ट से पता चलता है कि मिहिका ने 5 अगस्त 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. मिहिका को बुखार आया और दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया. 

Advertisement
X
मिहिका शाह, सुष्मा सेठ, दिव्या सेठ शाह
मिहिका शाह, सुष्मा सेठ, दिव्या सेठ शाह

बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुख की खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है. कम उम्र में मिहिका ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद खबर की जानकारी खुद मिहिका की मां ने दी. करीबी सूत्रों के मुताबिक, मिहिका की मौत अचानक हुई. 5 अगस्त को उन्हें बुखार आया और दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया. परिवार अभी भी उनके निधन से सदमे में है. उन्होंने 8 अगस्त को प्रार्थना सभा रखी है.

दिव्या की बेटी का निधन

दिव्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जो कि बेटी मिहिका के प्रेयर मीट की है. इस पोस्ट से पता चलता है कि मिहिका ने 5 अगस्त 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इसकी वजह बुखार और दौरा पड़ने को बताया जा रहा है.  

मिहिका की प्रेयर मीट गुरुवार 8 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक रखी गई है. परिवार समेत सभी करीबी सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में इकट्ठा होंगे. पोस्ट के आखिर में दिव्या और उनके पति सिद्धार्थ शाह का नाम लिखा हुआ है. 

सदमे में करीबी

बॉलीवुड जगत के साथ साथ फैंस और जानने वालों के लिए भी ये बेहद शॉकिंग है. एक्ट्रेस के करीबी पोस्ट पर कमेंट कर अपना दुख जता रहे हैं साथ ही पूछ रहे हैं कि ये सब कब हुआ? 29 जुलाई को ही दिव्या ने बेटी मिहिका और मां सुष्मा सेठ संग एक फोटो शेयर की थी. जहां तीनों हंसी खुशी से पोज देते नजर आए थे. फोटो शेयर कर दिव्या ने लिखा था- डीएनए ही एकमात्र सच्चाई है. बाकी सब बहुत मेहनत का काम है. मदरशिप को थैंक्यू.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

इसके बाद एक्ट्रेस ने चार दिन पहले अपनी हैप्पी फोटो पोस्ट की थी. ऐसे में लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि आखिर मिहिका को अचानक क्या हुआ जो वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. 

कौन हैं दिव्या शाह सेठ

दिव्या शाह सेठ बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं उनकी मां सुष्मा सेठ भी एक लेजेंड एक्ट्रेस हैं. दोनों ही मां-बेटी का शाहरुख खान के साथ गहरा कनेक्शन हैं. दिव्या को जहां शाहरुख अपनी एक्टिंग गुरू कहते हैं तो वहीं सुष्मा किंग खान संग कभी खुशी कभी गम में काम कर चुकी हैं. 

शाहरुख ने दिव्या संग फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि मेरी बेस्ट फ्रेंड दिव्या, जिसने मुझे एक्टिंग सिखाई... बुरे वालों को मत गिनना, सभी अच्छी स्क्रिप्ट इनकी सीख से इंस्पायर्ड है. दिव्या और शाहरुख की दोस्ती उन दिनों से है. जब वो NSD में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही थे. उस दौरान इन दोनों के मेंटॉर बैरी जॉन रहे हैं.

इनपुट: सना फरजीन 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement