सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की रिलीज के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसी में फैंस का उत्साह बनाने के लिए मेकर्स लगातार फिल्म के गाने और डायलॉग प्रोमो रिलीज कर रहे हैं. राधे के टाइटल ट्रैक के बाद फिल्म का एक नया डायलॉग प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिशा पाटनी उर्फ दीया, सालमन खान यानी राधे की दरियादिली की तारीफ कर रही है.
प्रोमो की शुरुआत में एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा जा सकता है. सलमान उसे उठाते हैं और दिशा अपने गाड़ी से भागकर उनके पास आती है. दिशा यानी दीया कहती हैं- ''आज के जमाने में जब किसी के पास किसी के लिए टाइम नहीं है, तुम इतनी तकलीफ उठाकर अनजान लोगों की मदद करते हो.'' इसके जवाब में राधे कहता है- ''ये मेरा नेचर है.'' राधे की यह बात दीया को स्वीट लगती हैं.
दिशा संग उम्र में फर्क को लेकर क्या बोले सलमान?
वहीं इसके आगे के सीन में राधे लोगों को मारता और डांस करता नजर आता है. इससे पहले रिलीज हुए डायलॉग प्रोमो में राधे को बच्चों को क्राइम के बारे में लेक्चर देते देखा गया था. एक BTS यानी बिहाइंड द सीन्स वीडियो में सलमान खान ने अपने और दिशा पाटनी के बीच उम्र के फासले को लेकर बात भी की थी. सलमान खान 55 साल के हैं और दिशा 28 की हैं. इसपर सलमान खान ने कहा था, ''कमाल का काम किया उन्होंने. बड़ी खूबसूरत लग रही हैं. हमउम्र लगे हम दोनों. नहीं वो मेरी उम्र की नहीं, मैं उनकी उम्र का लगा हूं.''
राधे की कमाई से कोरोना संकट में मदद करेंगे सलमान खान
खबर है कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सलमान खान फिल्म्स ने फिल्म राधे से होने वाली कमाई से देशभर में कोविड-19 राहत कार्य में सहयोग देने करने का संकल्प लिया है. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्सने राहत सहायता प्रदान करने के लिए ‘गिव इंडिया' के साथ भागीदारी की है. इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, सांद्रक और वेंटिलेटर से लेकर आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का डोनेशन भी शामिल है.
सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को मल्टप्लेक्स संग OTT पर रिलीज होगी. फिल्म में सलमान खान संग दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा ने काम किया है. फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इसमें आइटम नंबर करती नजर आएंगी.