
सोशल मीडिया पर सेलेब्स की अफवाहों का बाजार गर्म रहना कोई नई बात नहीं है. अक्सर किसी भी वीडियो या फोटो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर उसे एक अलग ही रंग दे दिया जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ हुआ है.
दरअसल नेटफ्लिक्स की नई फिल्म 'मां बहन' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने अपने पुराने को-स्टार अनिल कपूर को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया. लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं, लेकिन क्या वाकई इस बात में कोई सच्चाई है?
वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें शुरुआत में दिखता है कि अनिल कपूर एक जगह खड़े हैं और माधुरी दीक्षित उनके पास से गुजरते हुए आगे बढ़ जाती हैं. इस चंद सेकेंड के विजुअल को देखकर लोगों ने तुरंत यह मान लिया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और माधुरी ने जानबूझकर अनिल कपूर को नजरअंदाज किया. लेकिन असलियत यह है कि यह केवल फोटो सेशन से ठीक पहले का एक छोटा सा पल था.
सामने आई असली तस्वीर
इस कथित 'इग्नोर' करने वाली थ्योरी की हवा तब पूरी तरह से निकल गई जब इसी इवेंट से दोनों कलाकारों की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई. जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म 'मां बहन' के पोस्टर के सामने एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

अनिल कपूर ने माधुरी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों के चेहरे की मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि उनके बीच का पुराना दोस्ताना रिश्ता आज भी वैसा ही मजबूत है. यह तस्वीर साबित करती है कि वीडियो के आधार पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत था.
अनिल-माधुरी की जोड़ी का कमाल
बॉलीवुड में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री को हमेशा से दर्शकों ने खूब सराहा है. ऐसे में इस तरह की झूठी खबरों से फैन्स थोड़े परेशान जरूर हुए थे, लेकिन इस नई तस्वीर के सामने आने के बाद अब अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग चुका है. खैर, माधुरी दीक्षित को फिल्म 'मां बहन' के लिए जमकर तारीफ मिल रही हैं. वहीं अनिल कपूर का हाल ही में सूबेदार में देखा गया था. अब वो शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं.