scorecardresearch
 

'धुरंधर' में 14 सेकंड का सीन, एक्टर विवेक सिन्हा को देश में म‍िली नफरत, पाकिस्तानी हुए फैन

फिल्म धुरंधर में काम कर विवेक सिन्हा स्टार बन गए हैं. उन्होंने जहूर मिस्त्री का रोल प्ले किया था. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सराहना मिल रही है. पाकिस्तान के लोग भी जहीर के काम का तारीफ करते हुए उन्हें प्यार दे रहे हैं.

Advertisement
X
धुरंधर ने बदली किस्मत (Photo: Instagram @viveksinhaactor)
धुरंधर ने बदली किस्मत (Photo: Instagram @viveksinhaactor)

फिल्म धुरंधर के एक्टर विवेक सिन्हा के काम की जमकर तारीफ हो रही है. मूवी में उनका रोल छोटा था, लेकिन दमदार था. तभी तो कम स्क्रीन स्पेस में भी वो छा गए. उन्होंने मूवी में जहूर मिस्त्री का रोल किया है. उनका डायलॉग- हिंदू एक डरपोक कौम है, खूब वायरल हुआ. विवेक का कहना है उन्हें भारत ही नहीं पाकिस्तान की आवाम का भी प्यार मिल रहा है.

विवेक को फैन हुए पाकिस्तानी
विवेक को पाकिस्तानी फैंस के मैसेज तक आ रहे हैं. जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में विवेक ने अपने किरदार को मिले सोशल मीडिया रिएक्शन पर बात की. वो कहते हैं- इंस्टाग्राम पर 2000 कमेंट्स हैं. मैं इसे एंजॉय कर रहा हूं. लोग कह रहे हैं कि उन्हें मुझे देखकर गुस्सा आ रहा है. वो स्क्रीन के अंदर घुसकर मुझे मारना चाहते हैं. लेकिन वो ये भी कह रहे हैं कि मैंने अच्छा काम किया है. मैंने अपने काम को रियल दिखाया है. कई लोग कह रहे थे कि वो पाकिस्तान आकर मुझे मारेंगे. इसलिए मुझे क्लियर करना पड़ा कि मैं पाकिस्तानी नहीं इंडियन हूं. मैं बिजनौर से हूं. 

विवेक ने बताया कि पाकिस्तान के लोगों की तरफ से उन्हें तारीफ मिल रही है. उन्हें पड़ोसी मुल्क से कई मैसेज आ रहे हैं जिनमें लिखा है- सर आई लव यू पाकिस्तान से. मैंने उन्हें कहा कि बाद में बात करेंगे. फिल्म धुरंधर 2 की सफलता से विवेक काफी खुश हैं. मूवी कमाई के सभी रिकॉर्ड्स ब्रेक कर रही है. इसमें दिखा हर छोटा-बड़ा किरदार आज लाइमलाइट में है. 

Advertisement

विवेक भी स्टार बन गए हैं. लेकिन उन्होंने लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है. बचपन में पिता को खो दिया था. तब वो 6 साल के थे. मां ने अकेले उन्हें पाला. उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होने दी. उन्होंने कभी एक्टर बनने की नहीं सोची थी. वो पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रहे थे. किसी ने एक्टिंग करने की सलाह दी. उन्होंने छोटे-मोटे रोल्स करने शुरू किए. काम को तारीफ मिली और आगे बढ़ते गए. अब धुरंधर से उन्हें फेम मिल रहा है. उनकी लाइफ पूरी बदल गई है. विवेक के मुताबिक, धुरंधर के ट्रेलर में दिखी उनकी 14 सेकंड की फुटेज ने उन्हें स्टार बना दिया. उनके डायलॉग हिंदू 'एक डरपोक कौम है' को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement