scorecardresearch
 

3000 करोड़ कमाने के बाद भी खत्म नहीं हुई धुरंधर की कहानी, आदित्य धर लाएंगे तीसरा पार्ट? प्रोड्यूसर ने दिया हिंट

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के बाद माना गया कि अब आदित्य धर इस कहानी को यहीं खत्म कर देंगे. लेकिन इसकी प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने लेटेस्ट इंटरव्यू में हिंट दिया है कि धुरंधर की कहानी अभी भी बाकी है.

Advertisement
X
धुरंधर फैंस को मिलेगा सरप्राइज (Photo: X/@jiostudios)
धुरंधर फैंस को मिलेगा सरप्राइज (Photo: X/@jiostudios)

फिल्ममेकर आदित्य धर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय हॉट-टॉपिक बने हुए हैं. धुरंधर के बाद हर किसी को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है, और हो भी क्यों ना. आदित्य ने ऑडियंस को सिनेमाहॉल में एक ऐसा एक्सपीरियंस दिलाया है, जिसे वो बार-बार लेना भी चाहेंगे. अब डायरेक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से जुड़ी एक रोचक चीज इंटरनेट पर वायरल हो रही है. 

धुरंधर की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हालिया इंटरव्यू में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पर बात की. उन्होंने फैंस को धुरंधर से जुड़े एक दमदार सरप्राइज के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. ज्योति ने साफ कहा कि उनकी धुरंधर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. 

क्या आएगा धुरंधर का तीसरा पार्ट?

बॉलीवुड हंगामा से धुरंधर की को-प्रोड्यूसर ने कहा, 'धुरंधर के साथ हम अभी खत्म नहीं हुए हैं. इस साल के अंत में ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाले हैं. कुछ खास बात हमारे पास तैयार है.' हालांकि ज्योति ने ये साफ नहीं किया है कि ये धुरंधर का पार्ट 3 है या उसकी कोई स्पिन-ऑफ फिल्म होगी. धुरंधर को-प्रोड्यूसर के इस बयान ने लोगों के बीच प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस पैदा कर दिया है. जो बातें सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से चल रही थीं, वो लगता है अब सच होने वाली हैं. फैंस को एक बार फिर धुरंधर जैसी धमाकेदार फिल्म थिएटर्स में देखने मिल सकती है. 

Advertisement

जब राकेश बेदी ने बताया था आदित्य धर का प्लान

इससे पहले धुरंधर के जमील जमाली उर्फ एक्टर राकेश बेदी ने भी धुरंधर पार्ट 3 पर रिएक्ट किया था. अपने कई सारे इंटरव्यूज में वो ये बात कह चुके हैं कि आदित्य धर धुरंधर 3 नहीं बनाएंगे, क्योंकि हमजा की कहानी दूसरे पार्ट में खत्म हो चुकी थी. लेकिन वो ये मानते हैं कि शायद किसी और हीरो के साथ धुरंधर फ्रेंचायजी को आगे बढ़ाया जा सकता है. 

फिल्म धुरंधर, एक दो पार्ट में आई ब्लॉकबस्टर सागा थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. जहां पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं पार्ट 2 वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब हुआ. यानी इस एक फिल्म ने कुल मिलाकर 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब आदित्य धर की फिल्म का पहला पार्ट जापान में भी रिलीज होने जा रहा है, जो इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बढ़ोतरी करने में मदद करेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement