रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मेकर्स के लिए टकसाल बन चुकी है! भारत से लेकर विदेशों तक हर दिन इस फिल्म का क्रेज नई ऊंचाई छू रहा है. हर दिन नए रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं. अब धुरंधर 2 ने छठे दिन फिर एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला है. सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए, धुरंधर 2 बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा मंगलवार लेकर आई है. एक दिन की इस धुआंधार कमाई से अब रणवीर की फिल्म ने 4 महीने में दूसरी बार रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ा है. और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार करके, ये सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
धुरंधर 2 का रिकॉर्डतोड़ मंगलवार
सबसे बड़े ऑल टाइम वीकेंड के बाद आ रही धुरंधर 2 के लिए कामकाजी हफ्ता सबसे बड़ा टेस्ट है. पिछले कुछ सालों में ये ट्रेंड रहा है कि फिल्में मंडे टेस्ट तो बचा ले जाती हैं, लेकिन मंगलवार तगड़ा स्पीड-ब्रेकर बन जाता है. सैकनिल्क का डेटा कहता है कि धुरंधर 2 ने 56.55 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ मंगलवार का ब्रेकर बिना कोई जर्क लगे पार कर लिया है.
अब तक बॉलीवुड में मंगलवार के दिन सबसे बड़ा कलेक्शन 55.40 करोड़, गदर 2 के नाम था. लेकिन सनी देओल की कमबैक फिल्म गदर 2 ने ये रिकॉर्ड स्वतंत्रता दिवस के नेशनल हॉलिडे के दिन बनाया था. धुरंधर 2 का आम वर्किंग डे में ये रिकॉर्ड तोड़ना बताता है कि इसकी फायरपावर कितनी तगड़ी चल रही है.
मंगलवार के कलेक्शन से धुरंधर 2 का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 575 करोड़ से ज्यादा हो गया है. सिर्फ 6 दिनों में बाहुबली 2, गदर 2, पठान और एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ चुकी धुरंधर 2 अब 500 करोड़ क्लब में सबसे बड़ी फिल्म है. बॉलीवुड में रणवीर सिंह की टक्कर माने जाने वाले रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म एनिमल ने 556 करोड़ लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था. दोनों धुरंधर फिल्मों से रणवीर सिंह ने 4 महीने में दूसरी बार एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर दिया है.
टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों में धुरंधर 2 की एंट्री
मंगलवार को भी भारत के साथ-साथ धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दमदार रहा. मंगलवार को इंडिया ग्रॉस 65 करोड़ से ज्यादा रहा तो ओवरसीज ग्रॉस करीब 24 करोड़ है. सोमवार के कलेक्शन से धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था और मंगलवार के बाद इसका टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 940 करोड़ के करीब पहुंच चुका है.
सलमान खान की बजरंगी भाईजान 918 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म थी. अब धुरंधर 2 ने इसे पीछे छोड़कर ये पोजीशन अपने नाम कर ली है. बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में अब इस तरह हैं:
1. दंगल 2- 2070 करोड़
2. धुरंधर- 1307 करोड़
3. जवान- 1160 करोड़
4. पठान- 1055 करोड़
5. धुरंधर 2- 940 करोड़*
6. बजरंगी भाईजान- 922 करोड़
7. एनिमल- 917 करोड़
8. सीक्रेट सुपरस्टार- 875 करोड़
9. स्त्री 2- 874 करोड़
10. छावा- 807 करोड़
दिलचस्प बात है कि पाकिस्तान को घर में घुसकर नुकसान पहुंचाने की बात करती धुरंधर 2 ने इस लिस्ट में बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ा है, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती की बात करती है. ये पाकिस्तान को लेकर भारतीय जनता में बदलते सेंटिमेंट की तरफ भी इशारा करता है. अब देखना है कि जनता का ये सपोर्ट धुरंधर 2 को आने वाले दिनों में और कितनी ऊंचाई पर ले जाता है.